Hindi News
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Detective Staff Loharu recovered huge quantity of liquor in a truck loaded with bicycles, driver arrested
{"_id":"659d6d280afce393bb01c536","slug":"detective-staff-loharu-recovered-huge-quantity-of-liquor-in-a-truck-loaded-with-bicycles-driver-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-11547-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने साइकिलों से भरे ट्रक में भारी मात्रा में शराब बरामद की, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने साइकिलों से भरे ट्रक में भारी मात्रा में शराब बरामद की, चालक गिरफ्तार
भिवानी। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के इंचार्ज उप निरीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व वाले टीम ने एक ट्रक को काबू कर उसमें से 200 पेटी अवैध शराब अंग्रेजी बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि ट्रक चालक पंजाब के लुधियाना से अवैध शराब भरकर अहमदाबाद गुजरात जा रहा था।
विज्ञापन
डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम झुप्पा गांव के बस स्टैंड पर सिवानी की तरफ से गुजरात नंबर का एक कंटेनर आता हुआ देखा। इस दौरान टीम ने उसे जांच के लिए रोका। कैंटर के अंदर साइकिलों के बीच में भारी मात्रा में अवैध शराब अंग्रेजी छुपा कर ले जाए जाई जा रही थी। रात के समय ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने साइकिलों की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही 200 पेटी अवैध शराब को बरामद किया। इस संबंध में सिवानी पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को भी छापामारी कर काबू कर लिया। जिसकी पहचान बडदू लोहारू निवासी हरीश के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में हरीश ने बताया कि वह लुधियाना से अवैध शराब भरकर अहमदाबाद गुजरात जा रहा था। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।