फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   details of fees and salary of private schools submitted to Directorate of Secondary Education

निजी स्कूलों की अब खैर नहीं: कितनी फीस वसूली, शिक्षकों का कितना बढ़ाया वेतन, सब देनी होगी जानकारी

Sun, 12 Mar 2023 06:13 PM IST
नवीन दलाल नवनीत शर्मा, भिवानी (हरियाणा)
नवनीत शर्मा, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 12 Mar 2023 06:13 PM IST
सार

शिक्षा निदेशालय ने अदालती झगड़ों से निपटने के लिए सभी निजी स्कूलों से आगामी शिक्षा सत्र में बच्चों से ली जाने वाली फीस, फंड, छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं और अध्यापकों को दिए जाने वाले वेतन का ब्योरा मांगा है। स्कूल संचालकों को फार्म-6 के आनलाइन पोर्टल पर पीडीएफ फार्मेट में तमाम वांछित जानकारी अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन
details of fees and salary of private schools submitted to Directorate of Secondary Education
फीस वृद्धि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निजी स्कूलों में वसूली जा रही फीस और शिक्षकों को दिए जाने वाले वेतन का समुचित ब्योरा अब माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को जमा कराना होगा। ऐसा नहीं करने वाले निजी स्कूलों की भी खैर नहीं। क्योंकि निदेशालय ने कोताही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले शपथ-पत्र देना होगा।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी निजी स्कूलों से मांगा स्वघोषित शपथ-पत्र

शिक्षा निदेशालय ने अदालती झगड़ों से निपटने के लिए सभी निजी स्कूलों से आगामी शिक्षा सत्र में बच्चों से ली जाने वाली फीस, फंड, छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं और अध्यापकों को दिए जाने वाले वेतन का ब्योरा मांगा है। स्कूल संचालकों को फार्म-6 के आनलाइन पोर्टल पर पीडीएफ फार्मेट में तमाम वांछित जानकारी अपलोड करनी होगी। शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा सत्र के बीच में नहीं कर सकते वेतन व फीस में बदलाव
नियमानुसार फार्म-6 पर दी गई प्रस्तावित फीस व फंड्स के ब्योरे व अन्य सभी जानकारी की जांच पड़ताल करने के बाद शिक्षा निदेशक से मंजूरी मिलने के बाद ही स्कूल संचालक आगामी शिक्षा सत्र में फीस बढ़ा कर वसूल सकते हैं। इसके अलावा कोई भी निजी स्कूल विद्यार्थियों की फीस व स्टाफ के वेतन में सत्र के बीच में कोई बदलाव नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी निजी स्कूलों को निर्धारित फार्मेट में शिक्षण स्टाफ का वेतन, अधिकतम अनुमेय शुल्क वृद्धि, मौजूदा छात्रों पर लागू शुल्क संरचना और नया दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए शुल्क संरचना की जानकारी पोर्टल पर देनी होगी। स्टाफ के वेतन में पिछले साल जनवरी की तुलना में इस साल जनवरी तक कितने प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। अदालती मुकदमों में इन दस्तावेजों को साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।


प्रतिक्रिया
कोई भी निजी स्कूल सत्र के बीच में विद्यार्थियों की फीस व स्टाफ के वेतन में कोई बदलाव नहीं कर सकता है। निदेशालय की ओर से निजी स्कूलों को फार्म-6 भरने के बारे में आदेश जारी किए हैं, जिन्हें जिले के सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को भेज दिया है। अगर कोई निजी स्कूल इस फार्म को भरने में गुस्ताखी करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - रामअवतार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed