फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Detailed information was given to the CM about the board's activities and future education plans.

Bhiwani News: बोर्ड की गतिविधियों और भावी शिक्षा योजनाओं की सीएम को दी विस्तृत जानकारी

Thu, 01 Jun 2023 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 01 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Detailed information was given to the CM about the board's activities and future education plans.
 मुख्यामंत्री से शिष्टाचार भेंट करते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव। 
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार बैठक कर बोर्ड की उपलब्धियों व गतिविधियों से अवगत करवाया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एवं इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (आईबी) के मध्य हुए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एमओयू के तहत राजकीय और अराजकीय विद्यालयों में से मास्टर ट्रेनर चयनित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे अध्यापन के स्तर में सुधार के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सकेगी। इंटरनेशनल बैकलॉरिएट के साथ हुए समझौते के बाद आईबी द्वारा संचालित चार प्रोग्राम के तहत 20 विद्यालयों में पायलट स्टडी की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार करने के लिए सैंपल पेपर, करिकुलम डॉक्यूमेंट, लेसन प्लान, मार्किंग स्कीम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जिससे विद्यालयों को स्पष्ट मार्गदर्शन मिलेगा और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आएगा। डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी परीक्षाओं के परिणाम एक रिकार्ड समय में दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मार्च-2023 की परीक्षाओं से वंचित रहे खिलाड़ियों एवं मेडिकल कारणों से परीक्षा न देने वाले परीक्षार्थियों के लिए अप्रैल-2023 में एक विशेष परीक्षा का आयोजन करवाया गया, यह कार्य करने वाला हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड देश का पहला बोर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड में कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए एवं उनकी समस्याओं के निदान के लिए जनवरी माह से सीधा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के द्वितीय शुक्रवार को किया जा रहा है। डॉ. यादव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षा बोर्ड ऐसी भावी योजनाएं तैयार कर रहा है, जिससे बच्चों को नवीनतम प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए गुणवत्तापरक की शिक्षा दी जा सकेगी। शिक्षण संस्थाओं में डिजिटल माध्यमों का प्रयोग सुनिश्चित करने से छात्र विश्व स्तरीय शिक्षा का भी लाभ उठा पाएंगे।

उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थाओं में पाठ्यक्रमों को विद्यार्थियों की रुचि अनुसार तैयार कर कौशल एवं रोजगार आधारित शिक्षा प्रणाली शुरू करने से बच्चों में कुशलता का विकास होगा और उनकी प्रतिभा और निखरेगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ मूल्य आधारित शिक्षा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। इससे बच्चों को भारतीय मूल्यों और समृद्ध संस्कृति का ज्ञान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed