{"_id":"578fbb674f1c1b347fc4c50e","slug":"desease-tratment-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
बीमारी से मौत
- फोटो : bureau
गांव ढाढ़ोत के 34 वर्षीय एक युवक की बीमारी के कारण संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के पिता ने डाक्टर पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पुत्र संदीप तीन माह से टीबी से पीड़ित था और उसका उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ से डॉट का इलाज चल रहा था।
सुबह 4 बजे उसकी तबीयत बिगड़ जाने के कारण उसे उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए वहां पर डाक्टरों ने एडमिट तो कर लिया लेकिन उसके बाद उसके बेटे का सही तरीके से उपचार नहीं किया गया। पुलिस ने मृतक के पिता ओमप्रकाश के बयान पर डाक्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।