फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Depot holders submitted a memorandum to the Chief Minister to AFSO regarding their demands.

Bhiwani News: डिपो होल्डरों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एएफएसओ को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Depot holders submitted a memorandum to the Chief Minister to AFSO regarding their demands.
डिपो होल्डरअपनी मांगों को लेकर  डीएफएससी को ज्ञापन सौंपते।
भिवानी। विभिन्न मांगों को लेकर डिपो होल्डर एसोसिएशन की बैठक जिला प्रधान राज सरपंच मुंढाल कलां की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद सभी सदस्यों ने डीएफएससी केके गोयल के प्रतिनिधि एएफएसओ मुकेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला प्रधान राज सरपंच ने बताया कि सरकार ने 2022 में एक नया कानून बनाया है जिसके तहत डिपो संचालकों की आयु 60 वर्ष होने के बाद रिटायर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी व ईंट भट्टा वालों का लाइसेंस लेने वाले 60 वर्ष की आयु में रिटायर नहीं होते तो राशन डिपो का लाइसेंस मिला हुआ है उन्हें क्यों रिटायर किया जा रहा है। यह कानून गलत है। इसे वापस लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 600 राशन कार्डों पर एक डिपो होता था पर इसका 300 राशन कार्डों पर किया जा रहा है। इससे तो दुकान का किराया एक कर्मचारी का वेतन व बिजली का बिल भी नहीं निकल पाएगा। इस कानून को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि उपरोक्त मांगों को पूरा किया जाए अन्यथा एक से 15 जनवरी तक पूरे देश में हड़ताल पर रहेंगे और 16 जनवरी को दिल्ली में संसद भवन का घेराव करेंगे। इस अवसर पर उमेद सिंह, नरेश कुमार, मुकेश कुमार, जयबीर, रघुनाथ, बिजेन्द्र, सुरेश, भुप सिंह, धर्मपाल, विजय तोशाम, दिनेश घुसकानी, राजेन्द्र ढाणा, विनोद, धर्मपाल, पवन, अनंत उमरावत, सोमवीर, उमेद, वेद, अशोक कुमार, भीम सिंह, बलराज, ओमपाल पुर, राजेन्द्र शर्मा मुंढाल, संजय मुंढाल, तेजभान जुई, सुरेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed