{"_id":"5ee27bbb8ebc3e43202752d4","slug":"deo-inspection-of-the-schools-in-district-bhiwani-news-rtk559030782","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार स्कूलों पर लगे थे ताले, दो में गैरहाजिर मिले 13 शिक्षक, तीन ने पहले भर रखी थी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार स्कूलों पर लगे थे ताले, दो में गैरहाजिर मिले 13 शिक्षक, तीन ने पहले भर रखी थी हाजिरी
विज्ञापन
जांच के दौरान एडवांस में हाजिरी लगाने वालीं शिक्षिकाओं से बात करते जिला शिक्षा अधिकारी अजित श्य?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले के राजकीय स्कूल बंद होने की शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी वीरवार दोपहर स्कूलों के औचक निरीक्षण पर निकले। इस दौरान चार स्कूलों पर ताले लटके मिले। शहर के दो मुख्य विद्यालयों में 13 शिक्षक गैरहाजिर मिले। वहीं मुख्य स्कूलों की तीन महिला शिक्षिकाओं ने एडवांस हाजिरी लगा रखी थी। जब डीईओ ने पूछा तो सफाई दी कि चश्मा लगाना भूल गए थे, इसीलिए यह गलती हुई। डीईओ ने बंद मिले स्कूलों के मुख्याध्यापकों, एडवांस हाजिरी लगाने पर महिला शिक्षकों और गैरहाजिर मिले अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
वीरवार दोपहर 12:30 डीईओ की टीम शहर के सेठ किरोड़ीमल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंची। यहां पहले टीम ने स्कूल का मुख्य गेट अंदर से बंद कर लिया ताकि कोई अंदर न आ सके। फिर हाजिरी रजिस्टर जांचा तो 11 अध्यापक गैरहाजिर मिले। इस विद्यालय में दो महिला शिक्षकों ने एडवांस हाजिरी लगा रखी थी। डीईओ ने कारण पूछा तो पहले तो महिला टीचर हड़बड़ा गईं और बाद में दोनों ने चश्मा लगाना भूलने के कारण गलती से एंडवास हाजिरी भरना बताया। इस पर डीईओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई की बात कही है। इसी विद्यालय में जांच के दौरान चार टीचर छुट्टी पर मिले। चार टीचर बीएलओ और चार कोविड-19 ड्यूटी पर बाहर गए हुए थे। इस स्कूल में कुल 58 अध्यापक बताए गए। इसी तरह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के औचक निरीक्षण में डीईओ को गृह विज्ञान की एक महिला अध्यापक और पीजीटी अंग्रेजी का शिक्षक गैरहाजिर मिला। जांच के दौरान डीईओ के सामने चार हाजिरी रजिस्टर रखे गए, यह देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। चार हाजिरी रजिस्टर लगाने का कारण भी पूछा। इसके बाद उन्होंने स्कूल में दो शिफ्टों में चल रहे स्कूल में केवल दो हाजिरी रजिस्टर लगाने की हिदायत दी। इस स्कूल में एक महिला टीचर ने भी एडवांस हाजिरी रजिस्टर में लगा रखी थी। इस विद्यालय में कुल 57 अध्यापकों का स्टाफ है। वहीं निरीक्षण के दौरान गांव दांगकलां का राजकीय उच्च विद्यालय, गांव बजीणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समेत दो अन्य सरकारी स्कूल निरीक्षण में बंद मिले।
डीईओ ने बच्चों से खुद की बात
ई-लनिंग पढ़ाई में अध्यापक महज खानापूर्ति कर रहे हैं। व्हाट्सएप ग्रुप में होमवर्क देने के बाद बच्चों से कोई फिडबैक नहीं लिया जाता। बच्चों को अब चाहे समझ आए या न आए। बच्चे काम करें या न करें। किसी को कोई चिंता नहीं। डीईओ ने जांच की तो खामियां उजागर हो गईं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से खुद बातचीत की, जिस पर बच्चों ने बताया कि एक-दो टीचर को छोड़ उनसे कोई होमवर्क के बारे में कुछ नहीं पूछता। इस पर डीईओ ने स्कूल मुखिया को डेली डायरी मेंटेंन करने के निर्देश दिए और इस मामले में रोजाना निगरानी कर रिपोर्ट भेजने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन
स्कूलों को मिल रहा सैनिटाइजर और मास्क के लिए बजट
कोविड-19 अनलॉक-1 के तहत सरकारी स्कूल खुलने के साथ ही शिक्षा विभाग ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को चार हजार और माध्यमिक विद्यालय को साढ़े तीन हजार रुपये का बजट जारी किया है। इस बजट से स्कूल मुखिया विद्यालय में अध्यापकों के लिए मास्क और सैनिटाइजर का प्रबंध करेगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रबंधों के लिए ही ये बजट खर्च किया जाएगा।
औचक निरीक्षण में काफी शिक्षक गैरहाजिर मिले हैं। चार सरकारी स्कूल भी बंद मिले थे, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ई-लर्निंग पढ़ाई में भी काफी खामियां मिली हैं, जिन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं। - अजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी।
शैक्षणिक गतिविधियों का जारी किया है शेड्यूल
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग ने अनलॉक-1 के दौरान सभी सरकारी विद्यालयों को खोलने और स्कूल में स्टाफ सदस्यों को बुलाने की अनुमति दी है। इसी के साथ सप्ताह भर की ई लर्निंग के तहत शैक्षणिक गतिविधियों का शेडयूल भी जारी किया है। इसके तहत प्रत्येक टीचर को इन गतिविधियों का संचालन बच्चों को घर बैठे ही ऑनलाइन कराना है। कोई भी अध्यापक ड्यूटी के प्रति लापरवाही नहीं बरत सकता है। इन्हीं कार्यों का जायजा लेने के लिए सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया है।