फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   demands abolition of GST on agricultural equipment

संसद में उठाएंगे कृषि यंत्रों पर जीएसटी समाप्त करने की मांग : हनुमान बैनीवाल

Sun, 12 Jan 2025 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 Jan 2025 04:28 AM IST
विज्ञापन
demands abolition of GST on agricultural equipment
 पत्रकारों से बातचीत करते सांसद हनुमान बैनीवाल। 
भिवानी। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख व नागौर से सांसद किसान नेता हनुमान बैनीवाल ने कहा कि संसद में कृषि यंत्रों पर जीएसटी समाप्त करने की वकालत करेंगे। किसानों के हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

सांसद हनुमान बैनीवाल विद्या नगर स्थित किसान युवा क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली चुनाव में भाजपा को कतई समर्थन नहीं करेंगी। उन्होंने भाजपा पर किसान विरोधी पार्टी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने औद्योगिक क्षेत्र के 16 लाख करोड़ रुपये माफ किए, इसी प्रकार किसानों के भी कर्ज माफ किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण खेती घाटे का सौदा होने के चलते देश के किसान मनरेगा मजदूर बनकर रह गए हैं। किसान नेता डल्लेवाल के आमरण अनशन को लेकर सांसद हनुमान बैनीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को पंजाब सरकार को इस मामले में निर्देश न देकर केंद्र सरकार को भी किसानों से वार्ता के लिए कहे। इस अवसर पर बैनीवाल खाप के महासचिव रणबीर बैनीवाल, किसान युवा क्लब के प्रधान राकेश बैनीवाल, कामरेड ओमप्रकाश, रामचंद्र श्योकंद, युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवराज महता मौजूद रहे। इससे पहले, किसान युवा क्लब के फाउंडर मैंबर राकेश बैनीवाल के नेतृत्व में अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed