फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demanded ransom of Rs 50 lakh from businessman on WhatsApp call, threatened to shoot

Bhiwani News: व्हाट्सएप कॉल पर व्यापारी से मांगी 50 लाख की फिरौती, गोली मारने की दी धमकी

Tue, 02 Sep 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 02 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Demanded ransom of Rs 50 lakh from businessman on WhatsApp call, threatened to shoot
तोशाम (भिवानी)। शहर के एक अनाज व्यापारी को विदेशी नंबर से आई व्हाट्सएप कॉल पर 50 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। व्यापारी ने घबराकर पुलिस से मदद मांगी है। व्यापारी रोशनलाल ने बताया कि 30 अगस्त को दोपहर 3:54 बजे उनके मोबाइल फोन पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। इसके तुरंत बाद धमकी भरा मैसेज आया जिसमें लिखा था जिंदगी चाहिए तो 50 लाख रुपये तैयार रख। इसके बाद 3:57 और 3:58 बजे लगातार दो कॉल आईं। चार बजे फिर वही धमकी वाला मैसेज मिला।
विज्ञापन

4:05 बजे कॉल उठाने पर सामने वाले ने खुद को पंकज बताते हुए कहा कि पचास लाख रुपये पंद्रह दिन में दे, वरना दुकान और बाजार में गोली चलेगी। पुलिस भी नहीं बचा पाएगी। इसके बाद फिर 4:07 बजे मैसेज आया जिसमें लिखा था अब कॉल नहीं, गोली आएगी। व्यापारी ने बताया कि धमकी के बाद वह दो दिन तक सहमे रहे। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed