फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demand to increase passenger facilities at Bhiwani Junction in the meeting of Railway Consumer Advisory Committee.

Bhiwani News: रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक में भिवानी जंक्शन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की रखी मांग

Sat, 03 Feb 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Demand to increase passenger facilities at Bhiwani Junction in the meeting of Railway Consumer Advisory Committee.
 रेलवे समिति की बैठक में दैनिक रेल यात्री संघ के मौजूद  पदा​धिकारी।
भिवानी। उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन मंडल कार्यालय में किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्यों को बीकानेर मंडल की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक ने डीआरयूसीसी सदस्यों से कहा कि आपके सहयोग एवं सुझावों से हम बीकानेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे, बीकानेर में डीआरयूसीसी की तृतीय मीटिंग में भिवानी से डीआरयूसीसी के सदस्य महावीर डालमिया ने भिवानी जंक्शन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने एवं कुछ गाड़ियों का विस्तार करने संबंधित सुझाव रखे। इनमें भिवानी सिटी पर 24 कोच की नई वाॅशिंग लाइन बनाई जाए। जीआरपी चौकी की बिल्डिंग काफी जर्जर हालत में है इस बिल्डिंग का पुन: निर्माण करवाया जाए। खरक हाल्ट को स्टेशन का दर्जा दिया जाना। भिवानी सिटी पर प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर जाने के लिए लिफ्ट लगाई जाए। किसान गाड़ी का टाइम सुबह 9.40 किया जाए। जिला हिसार, भिवानी एवं चरखी दादरी के भक्तगण अयोध्या जाने के लिए तत्पर हैं। आपसे निवेदन है कि किसी भी गाड़ी का विस्तार या नई गाड़ी अयोध्या के लिए यहां से दी जाए। सेकंड डोर इंट्री दुर्गा कॉलोनी की तरफ एक टिकट खिड़की खोली जाए एवं यात्रियों के अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाए। भिवानी जंक्शन का प्लेटफार्म नंबर 1 से 2 व 3 नंबर पर जाने के लिए प्लेटफार्म पुल है यह प्लेटफार्म पुल अत्यधिक छोटा है। इस प्लेटफार्म पुल को एक्सीलेटर से आगे नया बनाया जाए। क्योंकि यहां पर प्लेटफार्म पुल होने की वजह से एक्सीलेटर का प्रयोग नहीं होता है। गाड़ी संख्या 12801/ 02 जगन्नाथ पुरी से चलकर नई दिल्ली आने वाली गाड़ी का बठिंडा वाया रोहतक, भिवानी होकर बठिंडा तक विस्तार किया जाए। महोदय यह गाड़ी जगन्नाथ पुरी से रात्रि 9:55 पर चलकर भुवनेश्वर, बोकारो स्टील सिटी, कानपुर होते हुए 42 घंटे का सफर तय कर नई दिल्ली सुबह 4:00 बजे पहुंचती है और यह गाड़ी नई दिल्ली में लगभग 19 घंटे खड़ी रहती है। इस गाड़ी का बठिंडा तक विस्तार करने से हरियाणा, पंजाब के लोगों को पुरी धाम धार्मिक स्थल तक लोगों को सीधी रेल सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09007/ 08 भिवानी से बांद्रा तक चलाई गई थी। जो कि अब यह गाड़ी भिवानी से बलसाड़ तक जा रही है। अतः इस गाड़ी को भिवानी से बांद्रा तक चलाया जाए एवं इस गाड़ी को सप्ताह में कम से कम 3 दिन चलाया जाए। विगत में भी यह गाड़ी बोरीवली तक जाती थी। यह गाड़ी पहले भी सप्ताह में तीन दिन चलाई गई थी। भिवानी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर लिफ्ट लगवाई जाए। गाड़ी संख्या 14795/ 96 भिवानी से चलकर चंडीगढ़, कालका तक चलने वाली गाड़ी में एक बोगी एसी चेयर कार की लगाई जाए, क्योंकि यह गाड़ी प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ जाती है। इस गाड़ी की गति बढ़ाई जाए ताकि यात्रियों का आने जाने का समय बच सके। गाड़ी संख्या 12555/56 को पूरी एसी कोच किया जाए। इस गाड़ी में स्लीपर व जनरल बोगी रहने दिया जाए। गाड़ी संख्या 14619/20 त्रिपुरा सुंदरी को सप्ताह में कम से कम दो दिन चलाया जाए। गाड़ी संख्या 09325/26 भिवानी इंदौर को कम से कम सप्ताह में तीन दिन चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14705/06 एक्सप्रेस जो की भिवानी से चलकर रिंग्स तक चलती है। इस गाड़ी में भक्तजनों की भीड़ को देखते हुए और बोगी बढ़ाई जाए। साथ ही भक्तजनों की डिमांड को देखते हुए इस ट्रेन में दो स्लीपर कोच व एक एसी चेयरकार की बोगी लगाई जाए। भारतीय रेल कोविड काल से पहले विभिन्न प्रकार की किराया में छूट प्रदान करती थी। जैसे वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं पत्रकारों को छूट प्रदान करती थी। जो की अभी बंद है। इसे लागू किया जाए। गाड़ी संख्या 04089/90 जोकि हिसार से चलकर नई दिल्ली तक जाती है। इस गाड़ी में एसी चेयर कार बोगी लगाया जाए एवं सदर बाजार दिल्ली में ठहराव किया जाए। यह गाड़ी पिछले कुछ दिनों से देरी से चल रही थी। इसकी वजह से पिछले दिनों लाहली में दैनिक यात्रियों ने विरोध भी जताया था। यह गाड़ी दैनिक यात्रियों की है। दैनिक यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में देरी होती हैं। इस गाड़ी को सही समय पर चलाया जाए। ताकि दैनिक यात्रियों को इस समस्या से निजात मिल सके।

गाड़ी संख्या 19415/16 यह गाड़ी अहमदाबाद से चलकर कटरा तक जाती है। इस गाड़ी को कम से कम सप्ताह में दो दिन चलाया जाए। ताकि वैष्णो देवी जाने वाले भक्तगणों को रेल की सीधी सुविधा मिल सके। गाड़ी संख्या 54634 यह गाड़ी लुधियाना से चलकर भिवानी तक आती है एवं गाड़ी नंबर 54631 भिवानी से बनकर धूरी तक जाती है। इस गाड़ी को भी लुधियाना तक किया जाए। गाड़ी संख्या 04655/56 गरीब रथ उदयपुर सिटी से जम्मू तवी तक यह गाड़ी केवल ग्रीष्मकालीन समय में ही चलती है। अत: इस साप्ताहिक गाड़ी को रेगुलर चलाई जाए। गाड़ी संख्या 14324/23 नई दिल्ली से चलकर रोहतक आने वाली गाड़ी (यह गाड़ी बरेली से चलकर नई दिल्ली तक आती है) का भिवानी तक विस्तार किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed