{"_id":"6abebf52fc44eff32f063844","slug":"demand-for-the-appointment-of-adequate-staff-at-new-power-plants-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157962-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नए बिजलीघरों में पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नए बिजलीघरों में पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति की मांग
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल से बातचीत करते कर्मचारी महासंघ के सदस्य।
भिवानी। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन, संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने नए बिजलीघरों में पर्याप्त कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग उठाई। सर्कल सचिव मनोज बल्लू बामला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल को मांगपत्र सौंपकर कर्मचारियों की व्यावहारिक परेशानियों, स्टाफ की कमी और पदोन्नति से जुड़े मुद्दे रखे।
मनोज बल्लू बामला ने कहा कि क्षेत्र में नए बिजलीघर स्थापित किए जा रहे हैं, लेकिन इनमें पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो रही। नवनिर्मित बिजलीघरों का संचालन पुराने कर्मचारियों के भरोसे होने से पहले से कार्यभार झेल रहे कर्मियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। पर्याप्त स्टाफ नियुक्त होने तक नए बिजलीघरों का संचालन शुरू न करने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने एसए से एएसएस, एएसएस से एसएसए और फोरमैन से जेई पद पर पदोन्नति के लिए वर्क एंड कंडक्ट रिपोर्ट जल्द उच्च अधिकारियों को भेजने की मांग की। इससे पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति समय पर हो सकेगी। अधीक्षण अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनीं और कई स्थानीय व प्रशासनिक मामलों का मौके पर ही समाधान किया।
विज्ञापन
जितेंद्र ढुल ने कहा कि निगम के उपलब्ध संसाधनों के आधार पर कर्मचारियों को राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सह सचिव राकेश बलौदा, पूर्व डीसीओ ऋषिराम, सिटी यूनिट सचिव राजकुमार जटासरा और सब अर्बन यूनिट प्रधान सोमबीर श्योराण मौजूद रहे।