{"_id":"688e5391184bc423b905dfaa","slug":"demand-for-running-trains-from-bhiwani-to-mumbai-and-other-major-cities-memorandum-submitted-to-mp-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137669-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी से मुंबई सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनों के संचालन की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी से मुंबई सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनों के संचालन की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन
Sat, 02 Aug 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ भिवानी के अध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता ने भिवानी रेलवे जंक्शन से विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन की मांग को लेकर उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। गुप्ता ने बताया कि भिवानी के व्यापारी वर्ग का गहरा संबंध सूरत और मुंबई जैसे व्यापारिक शहरों से है लेकिन वर्तमान में ट्रेनों की सीमित उपलब्धता के कारण उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए हिसार या दिल्ली जाना पड़ता है जो समय, धन और श्रम की हानि का कारण बनता है। परिवार के बुजुर्ग सदस्य और भारी सामान होने की स्थिति में यात्रा और भी जटिल हो जाती है। यदि भिवानी से सीधी ट्रेन सेवाएं बहाल होती हैं तो न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
ज्ञापन में नवीन गुप्ता ने कई प्रमुख ट्रेनों को लेकर मांगे रखीं। इनमें शामिल हैं भिवानी से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 09002 को पुनः शुरू करना, भिवानी-बोरीवली ट्रेन (09007-09008) को नियमित रूप से चलाना। चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ (12984) का विस्तार मुंबई तक करना, हिसार-बांद्रा ट्रेन (12240) को सूरत में ठहराव देना। हिसार-कोयंबटूर ट्रेन (22475) और हिसार-सिकंदराबाद ट्रेन (22738) का संचालन भिवानी से करवाना तथा हिसार-बांद्रा ट्रेन (22916) को भिवानी तक विस्तारित करना।
विज्ञापन
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक रुख दिखाया और आश्वासन दिया कि उनकी आगामी रेल मंत्री से मुलाकात में इन सभी बिंदुओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ट्रेन नंबर 09002 और 09007-09008 को पुनः भिवानी से शुरू करने और हिसार-बांद्रा ट्रेन का सूरत में ठहराव सुनिश्चित करने के लिए वे प्रयासरत रहेंगे। अन्य मांगों को लेकर भी रेल मंत्रालय से वार्ता की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, फेडरेशन सचिव अमित गुप्ता, संदीप भूत, पवन राणीसतीया, राजेश चांगिया और पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जिंदल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।