{"_id":"65e8c5ebbdd52ea0860f1696","slug":"demand-for-dishes-reaches-abroad-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-114257-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों की डिमांड विदेशों तक : धर्मबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों की डिमांड विदेशों तक : धर्मबीर सिंह
Thu, 07 Mar 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। बाल भवन वाटिका में खंडस्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में भिवानी-महेन्द्रगढ़ क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सांसद ने कहा के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों की डिमांड आज पांच सितारा होटलों के साथ-साथ विदेशों में हो रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संदेश का कार्यक्रम में सीधा प्रसारण दिखाया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नरेश नरवाल और अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया, सुनील वर्मा नंबरदार, रामकिशन हलवासिया मौजूद रहे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर ड्रोन का प्रदर्शन भी दिखाया गया।
तोशाम खंड कार्यालय में हुआ लखपति दीदी महासम्मेलन
तोशाम। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में खंडस्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व नारी शक्ति वंदन अभियान की प्रभारी मीना परमार उपस्थित रही। अनीता मलिक व मीना परमार ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया। छपार जोगियान के सरपंच पवन छपारिया द्वारा रागनियों की प्रस्तुति देकर समां बांधा। इस मौके पर क्रॅशर एसोसिएशन प्रधान कृष्ण मलिक उपस्थित रहे।
कैरू के कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने की शिरकत
कैरू। खंडस्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन में पूर्व विधायक शशि रंजन परमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव की जानकारी दी गई। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदा गुप्ता, कैरू मंडल अध्यक्ष प्रदीप लेघा, कैरू ब्लॉक पंचायत समिति चेयरमैन नागेश स्वामी, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि बिजेंद्र, महिला मोर्चा कैरू मण्डल अध्यक्ष ज्योति शर्मा उपस्थित रही।
विज्ञापन
महिला उत्थान के लिए अनेक योजनाएं की लागू : बिशंबर
बवानीखेड़ा। विधायक बिशंबर वाल्मीकि ने बवानीखेड़ा बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित खंडस्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में बीडीपीओ सोमबीर कादयान, मंडल अध्यक्ष विजय कौशिक व अशोक खलेरा, मुकेश सरपंच जाटू लुहारी, उमेश भारद्वाज, जगन्नाथ महता, पूर्व चेयरमैन रमेश काजल आदि मौजूद थे।