{"_id":"5f00cee98ebc3e42f57dad00","slug":"delhi-policeman-corona-positive-doctors-bhiwani-news-rtk56252588","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस का जवान, हेल्थ यूनिवर्सिटी के लेखाकार समेत तीन नए मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस का जवान, हेल्थ यूनिवर्सिटी के लेखाकार समेत तीन नए मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
घर में क्वारंटीन हुए युवक को मोहर लगाते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Bhiwani
दिल्ली पुलिस का जवान, हेल्थ यूनिवर्सिटी के लेखाकार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि बीटीएम लाइन के एक व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये रिपोर्ट शुक्रवार रात आई है। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 483 तक पहुंच गया है। मगर राहत भरी बात है कि शनिवार को कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं आया। इसके विपरीत 29 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब जिले में 337 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक्टिव केस 143 है। शनिवार को भी 250 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
जिले में पिछले पांच दिन राहत भरे रहे हैं। पांच दिन के दौरान 187 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को भी 29 मरीज ठीक हुए। शुक्रवार को सुबह 10 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे वहीं रात को तीन और आए। इनमें दो की रिपोर्ट पोर्टल के माध्यम से मिली।
ये नए केस आए सामने
- दिल्ली पुलिस का जवान पॉजिटिव : मंढोली कलां में 30 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह दिल्ली पुलिस में नौकरी करता है। जिसने 26 जून को भौंडसी में अपना सैंपल दिया था और वह 28 जून को भौंडसी से अपने घर आ गया था। जिसके सैंपल की पॉजिटिव रिपोर्ट पोर्टल के माध्यम से मिली।
विज्ञापन
- बीटीएम लाइन से एक और पॉजिटिव : बीटीएम लाइन कॉलोनी से 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो कि पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
- हेल्थ यूनिवर्सिटी रोहतक का लेखाकार पॉजिटिव : गांव ढाणा लाडनपुर के 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना पोर्टल से मिली। वह हेल्थ यूनिवर्सिटी रोहतक में लेखाकार के पद पर कार्यरत है। इसने अपना सैंपल एक जुलाई को दिया। जिसकी हिस्ट्री से पता चला कि इसका साथी कोरोना पॉजिटिव है।
लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बस सावधानी रखने की जरूरत है। अगर कोई भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति अपने घर पर होम आइसोलेट नहीं रह सकता तो उसे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उसे विभाग द्वारा बनाए गए कोविड केयर सेंटर में रखा जाएगा। सिविल सर्जन ने जिलेवासियों को यह भी आश्वासन दिया कि होम आइसोलेट किए गए किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अब तक जिले में कुल 483 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिनमें से 337 ठीक हो चुके हैं।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन