फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Delhi-Pilani National Highway to be built for Rs 80 crore

80 करोड़ रुपये में चकाचक होगा दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Pilani National Highway to be built for Rs 80 crore
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर करीब 34 किलोमीटर लंबी सड़क पर स्ट्रेथनिंग (मजबूत) का काम होगा। इस पर 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 40 करोड़ रुपये शहर के अंदर और 40 करोड़ रुपये अन्य जगह खर्च होंगे। इसके बाद हाईवे पर वाहनों का सफर सुगम हो जाएगा। इसके लिए एनएचएआई रोहतक मंडल ने मुख्यालय को डीएनआईटी (डिटेल नोटिस इनवाइटिंग टेंडर) भेजी है, जिसे मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही सड़क सुधारीकरण का काम शुरू होने की उम्मीद है।
इतना ही नहीं शहरी दायरे के अंदर से गुजरने वाले करीब पांच किलोमीटर हाईवे की भी जल्द ही सूरत बदल जाएगी। इस पर करीब 40 करोड़ का बजट खर्च होगा। जिसमें सीसी पैटर्न और तारकोल से सड़क की स्ट्रेथनिंग दोनों तरह का काम कराया जाएगा। एनएचएआई रोहतक मंडल करीब 80 करोड़ का बजट दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई के सुधारीकरण पर खर्च करेगा। जिसका खाका तैयार किया है।
विज्ञापन

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर भिवानी-लोहारू मार्ग के गांव धिराना के समीप निर्माणाधीन दादरी-लोहारू रोड बाईपास से लेकर गांव ढिगावा मंडी तक करीब 34 किलोमीटर लंबाई की सड़क पर स्ट्रेंथनिंग का कार्य होगा, जिस पर विभाग का करीब 40 करोड़ का अनुमानित बजट खर्च आएगा। फिलहाल इस सड़क की हालत कई जगह से काफी खस्ताहाल बनी है। जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा हुआ है, क्योंकि बारिश और लंबे समय से सड़क पर स्ट्रेथनिंग नहीं होने से उसकी हालत खराब हो गई है। इसी तरह दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर रोहतक रोड के नया बस स्टैंड से शहर के अंदर सरकुलर रोड होते हुए लोहारू रेलवे ओवरब्रिज तक करीब पांच किलोमीटर सड़क पर भी जल्द ही स्ट्रेथनिंग और सीसी पैटर्न पर सड़क का निर्माण होगा। इस पर भी विभाग करीब 40 करोड़ का अनुमानित बजट खर्च करेगा। इन दोनों ही कार्यों की डीएनआईटी विभाग ने मुख्यालय को भेजी है। जिसकी मंजूरी के बाद इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइडर भी टूटे, फुटपाथ भी गायब
शहरी दायरे के अंदर से गुजरने वाले दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे की हालत खस्ता है। डिवाइडर भी कई जगह से टूटे पड़े हैं। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ की फुटपाथ भी गायब है। सिर्फ नाम के लिए सरकुलर रोड हाईवे के दायरे में है, जबकि अतिक्रमण की वजह से सड़क काफी संकरी हो चुकी है। सड़क निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाना भी एनएचएआई अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती है। कई जगह सीवर लाइन की वजह से भी हाईवे सड़क धंसी हुई है, जिसकी वजह से वाहनों का आवागमन यहां मुश्किल हो रहा है।
हाईवे में बने अवैध कट बना रहे जाम की स्थिति
शहरी दायरे के अंदर से गुजरने वाले हाईवे पर कई जगह अवैध कट लगे हुए हैं, जिनकी वजह से जाम की स्थिति बन रही है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस इन अवैध कटों को बंद कराने की तैयारी में है, जिसका सर्वेक्षण भी हो चुका है।

डीएनआईटी मंजूर होते ही शुरू हो जाएगा काम
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर सीसी पैटर्न और स्ट्रेथनिंग के कार्य कराए जाने को लेकर डीएनआईटी मुख्यालय को भेजी हैं, जिसे जल्द मंजूरी की उम्मीद है। जैसे ही डीएनआईटी मंजूर होती है तो फिर इस कार्य के टेंडर कराकर वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे और तय समय सीमा में काम शुरू कराया जाएगा, ताकि लोगों को इसका जल्द से जल्द फायदा मिले।
-राहुल चहल, कार्यकारी अभियंता, एनएचएआई रोहतक मंडल अथॉरिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed