फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Delhi-Bathinda and New Delhi-Hisar trains will stop at the city station

Bhiwani News: दिल्ली-बठिंडा व नई दिल्ली-हिसार ट्रेन का सिटी स्टेशन पर होगा ठहराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Bathinda and New Delhi-Hisar trains will stop at the city station
भिवानी। रेलवे ने दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली और नई दिल्ली-हिसार-नई दिल्ली ट्रेन का मार्ग परिवर्तन कर भिवानी जंक्शन के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार किया है। फिलहाल रेलवे द्वारा यह विस्तार तीन माह के लिए किया गया है। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एवं नई दिल्ली-हिसार-नई दिल्ली ट्रेन का संचालन वाया भिवानी बाईपास से होने के कारण इस ट्रेन का भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 14731 दिल्ली-बठिंडा ट्रेन जो दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी।
विज्ञापन

वहीं परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14732 बठिंडा-दिल्ली ट्रेन जो बठिंडा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में इस ट्रेन आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव होगा। ट्रेन संख्या 54423 नई दिल्ली-हिसार ट्रेन नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में ट्रेन आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 54424 हिसार-नई दिल्ली ट्रेन जो हिसार से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी। इन ट्रेनों का ठहराव तीन माह के लिए दिया गया था, परंतु अब यह ठहराव आगामी आदेशों तक बढ़ाया जा रहा है।
----------
मानहेरू और भिवानी स्टेशनों के मध्य ट्रेनों के परिवर्तित मार्ग व ठहराव स्टेशनों में किया संशोधन
रेवाड़ी-हिसार रेलखंड के मानहेरू एवं भिवानी स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए रास्ता ब्लॉक किया गया है। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार दोहरीकरण कार्य के चलते निम्न ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
प्रारंभिक स्टेशन से मार्ग परिवर्तित रहेंगी ये ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली ट्रेन 22 अप्रैल से 7 मई तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक-शकूरबस्ती-दिल्ली होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन भिवानी सिटी व रोहतक स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


- ट्रेन संख्या 14030 मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर ट्रेन 22 अप्रैल से 7 मई तक मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली-शकूरबस्ती-रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन रोहतक व भिवानी सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed