फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   D.El.Ed. institutions will be able to apply online for affiliation until September 15.

Bhiwani News: डीएलएड संस्थाएं संबद्धता के लिए 15 सितंबर तक कर सकेंगी ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed. institutions will be able to apply online for affiliation until September 15.
भिवानी। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए डीएलएड संस्थाएं अस्थायी संबद्धता की निरंतरता के लिए एक से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। इसके लिए 50 हजार रुपये संबद्धता निरंतरता शुल्क जमा करवाना होगा। 16 से 25 सितंबर तक आवेदन करने वाली संस्थाओं को पांच हजार रुपये विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि संबद्धता निरंतरता शुल्क बैंक ऑफ बड़ौदा के गेटवे पेमेंट के माध्यम से ऑनलाइन जमा करवाना होगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 का संबद्धता निरंतरता शुल्क और विलंब शुल्क कुल 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि डीएलएड संस्थाएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र और शुल्क ऑनलाइन जमा करवाना सुनिश्चित करें। संस्थाओं के लिए संबद्धता फार्म में निर्धारित विवरण के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed