फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Decrease black in the sky, drizzle continued throughout the day

आसमान में छाई काली घटाएं, दिनभर चली बूंदाबांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Decrease black in the sky, drizzle continued throughout the day
भिवानी। दो दिन से आए मौसम के बदलाव ने किसानों के माथों पर चिंता की लकीरें ला दी है। किसानों को कपास, बाजरा की तैयार फसल के खराब होने की चिंता सता रही है। वीरवार को लगातार दूसरे दिन बूंदाबांदी हुई। दिनभर आसमान में काली घटाएं छाई रही। बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव आया है और अब कूलर-एसी बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर शुरू हुई बूंदाबांदी रात को भी रूक-रूककर चलती रही। वीरवार सुबह से ही आसमान में काली घटाये छाई रही और बूंदाबांदी चलती रही। बूंदाबांदी का सिलसिला रूक-रूककर दिनभर चला। काली घटाये छाई रहने के कारण शाम साढ़े पांच बजे ही अंधेरा छाने लगा।
विज्ञापन

आसमान में छाई काली घटाओं को देख किसान परेशान रहे। किसानों को बाजरा और कपास की फसल की चिंता सता रही है। इस समय इन फसलों की कटाई का काम चल रहा है। काफी किसान बिक्री के लिए अपनी फसल लेकर पहुंच रहे है मगर बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूंदाबांदी का मौसम पर भी व्यापक असर पड़ा। अधिकतम तापमान वीरवार को 33.8 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री रहा। मौसम में बनी ठंड़क के कारण अधिकतर लोगों के एसी, कूलर वीरवार को बंद रहे। पंखे के नीचे भी हलकी ठंडक का अहसास हुआ। खराब मौसम का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही। वहीं बाजारों में भी दिनभर विरानी छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed