{"_id":"65d2707a00e3c2f0bc0935c4","slug":"decision-taken-for-business-conference-on-25th-february-at-tibdewal-auditorium-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-113385-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 25 फरवरी को टिबड़ेवाल सभागार में व्यापारी सम्मेलन का लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 25 फरवरी को टिबड़ेवाल सभागार में व्यापारी सम्मेलन का लिया फैसला
Mon, 19 Feb 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में बैठक में मौजूद समस्त व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी।
भिवानी। व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अजय गुप्ता ने की। बैठक में व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से व्यापारी सम्मेलन का आयोजन 25 फरवरी को टिबड़ेवाल सभागार भिवानी में करने का निर्णय लिया।
व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जीवराज सिंघी शिरकत करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता व्यापारी कल्याण बोर्ड हरियाणा के अध्यक्ष बालकिशन अग्रवाल करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यापारी सम्मेलन के लिए हर वर्ग के व्यापारी को जोड़कर सम्मेलन को सफल बनाया जाएगा। व्यापारी बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री बनारसीदास गुप्त के बेटे राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अजय गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में सभी व्यापारियों से व्यापारी वर्ग की समस्याओं को जानकर उनको दूर करवाने के अलावा उनके लिए नई कल्याणकारी योजनाओं को लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में अग्रसेन ट्रस्ट भिवानी के प्रधान रामदेव तायल, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव एवं चैम्बर ऑफ कॉमर्स भिवानी के प्रधान डॉ. पवन बुवानीवाला, भिवानी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान धर्मवीर नेहरा, सर्राफा मार्केट से विजय कृष्ण अग्रवाल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान पवन केडिया, हरियाणा व्यापार मंडल भिवानी के प्रधान भानु प्रकाश, व्यापारी कल्याण बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष रविंद्र बापोड़ा, दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ के अध्यक्ष महावीर डालमिया, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक अग्रवाल तोला व अन्य उपस्थित रहे।