{"_id":"66c1207f6cfbc709930d1d14","slug":"death-of-one-year-old-girl-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-121782-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ई-रिक्शा का निकला टायर, नीचे दबने से एक साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ई-रिक्शा का निकला टायर, नीचे दबने से एक साल की बच्ची की मौत
Sun, 18 Aug 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के हादसे में घायल बच्ची का नागरिक अस्पताल में उपचार करते चिकित्सक।
भिवानी। शहर के बीटीएम चौक के समीप शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक ही चलती ई-रिक्शा का टायर निगल गया। इसकी वजह से ई-रिक्शा पलट गई और उसके नीचे दबने से एक साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने ई-रिक्शा चालक की धुनाई कर डाली।
भिवानी निवासी फेजल की ई-रिक्शा में सवार होकर दो महिलाएं एक साल की बच्ची के साथ सेक्टर 13 की तरफ जा रही थीं। जब फेजल की ई-रिक्शा बीटीएम चौक के समीप पहुंची तो अचानक ही उसका पिछला टायर निकल गया। इससे ई-रिक्शा एक तरफ पलट गई। ई-रिक्शा के अंदर बैठी हालु बाजार सुनारों की गली निवासी महिला के गोद से एक साल की बच्ची देविका छूटकर ई-रिक्शा के नीचे दब गई।
देविका को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देविका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि मृतका बच्ची के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।