फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Deal of minor for prostitution

वेश्यावृत्ति के लिए नाबालिग का सौदा

Wed, 29 Oct 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Wed, 29 Oct 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन

साढे़ 15 साल की बंगाली किशोरी को रुपयों के लिए कई बार बेचा गया। उससे जबरन वेश्यावृत्ति कराई गई। पुलिस ने ग्वार फैक्ट्री क्षेत्र से किशोरी को बरामद किया। किशोरी की शिकायत पर दो महिलाओं पर उसे खरीदकर लाने और वेश्यावृत्ति कराने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वेश्यावृत्ति की सूचना पर पुलिस ने ग्वार फैक्ट्री क्षेत्र से एक किशोरी को बरामद किया। किशोरी के खुलासे से उस वक्त पुलिस सकते में पड़ गई, जब उसने बताया कि एक महिला उसे घरेलू काम कराने के बहाने दिल्ली लेकर आई। यहां उससे अनैतिक कार्य करवाए। पिछले महीने उसे हिसार वासी एक व्यक्ति को बेच दिया। कुछ दिन बाद व्यक्ति के घरेलू नौकर के मार्फत भिवानी की दो महिलाओं से संपर्क साधा।
विज्ञापन


व्यक्ति ने उसे 60 हजार रुपये में भिवानी की दो महिलाओं को बेच दिया। उक्त महिलाएं पिछले कुछ दिनों से ग्वार फैक्ट्री के पास उससे अनैतिक कार्य करवा रही थी। मामले की जांच कर रहे एसआई जगबीर सिंह ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर दो महिलाओं मीना व सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी ने उसे बेचने व अनैतिक कार्य कराने की शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 दिन में तीसरा मामला
अक्तूबर माह में यह तीसरा मामला है जब एक प्रवासी महिला या लड़की को घरेलू काम के बहाने भिवानी लाया गया और उससे अनैतिक कार्य करवाए गए। पहला मामला विद्यानगर में सामने आया। जब एक बंगाली महिला ने पुलिस के पास पहुंचकर उसे बचाने की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि उसे दिल्ली से घरेलू काम के बहाने लाया गया और उससे वेश्यावृत्ति करवाई गई। पुलिस ने कोई लिखित शिकायत नहीं होने के चलते इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और महिला को उसके घर पहुंचा दिया।


दूसरा मामला चार रोज पूर्व मुंढाल में सामने आया। जहां एक करीब 26 वर्षीय कोलकाता की महिला को घरेलू काम दिलाने के बहाने लाया गया और सात युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब मंगलवार को सामने आया बंगाली किशोरी से वेश्यावृत्ति का यह इस माह का तीसरा मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed