फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Deadly attack on businessman's wife, ran away with jewelry and cash worth 5 lakhs

Bhiwani News: गारमेंट्स व्यापारी की पत्नी के गले पर तेजधार हथियार से वार कर दो बदमाश पांच लाख के गहने व नकदी लेकर भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on businessman's wife, ran away with jewelry and cash worth 5 lakhs
बृजवासी कॉलोनी में चोरी मामले में जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। दिनोद रोड स्थित बृजवासी कॉलोनी के एक मकान में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक महिला पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपी वहां से बच्चों के स्कूल से घर लौटने पर पांच लाख के गहने व नकदी लेकर मौका पाकर भाग निकले। वहीं गंभीर हालत में महिला को नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना पर शहर थाना पुलिस, बीटीएम पुलिस के अलावा डीएसपी हेडक्वार्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी घर पर आरोपियों का सुराग लगाने के लिए छानबीन की।
विज्ञापन

बृजवासी कॉलोनी निवासी कमल अग्रवाल ने बताया कि उसकी शहर के किरोड़ीमल मंदिर के समीप गारमेंट्स की दुकान है। उसके दो बच्चे बड़ा लड़का कुनाल (11) और छह वर्षीय बेटी है। बुधवार सुबह वह घर से अपनी दुकान पर चला गया था। जबकि उसके दोनों बच्चे भी स्कूल चले गए। घर पर उसकी पत्नी पूजा अग्रवाल (27) थी। दोपहर करीब तीन बजे उसके पास उसके बच्चों का फोन आया, जिन्होंने इस वारदात की जानकारी उसे दी। इसके बाद वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी फर्श पर खून से लथपथ हालत में बेहोश पड़ी थी। वहीं घर का सामान भी बिखरा हुआ था। बच्चों ने बताया कि जब वे स्कूल से घर लौटे तो अंदर से दरवाजा बंद था। बेल बजाने पर काफी देर बाद दरवाजा अंदर से खुला तो दो युवक बाहर निकल गए। बच्चों ने अंदर जाकर देखा तो उनकी मां जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। महिला के गले पर किसी तेजधार हथियार से वार किया गया था। इसकी वजह से काफी खून बह जाने के कारण वह बेसुध हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला घर में लूटपाट का लगा। वहीं कमल अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि घर से करीब पांच लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा नकदी भी गायब है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
घर में दाखिल होकर वारदात को अंजाम देकर भाग निकलने वाले दो संदिग्ध युवकों की तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस उन दोनों युवकों तक पहुंचने के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं दोनों बच्चे भी उन दो युवकों के बारे में पुलिस को बता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे पास फोन पर सूचना आई थी कि महिला पर हमला कर दिया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला लूटपाट का लगा। इस संबंध में पुलिस ने महिला के पति के बयान दर्ज किए हैं। इस संबंध में पुलिस मामले की गहनता से तहकीकात कर रही है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
- नरेंद्र, इंचार्ज, बीटीएम पुलिस चौकी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed