{"_id":"66ccdd7a136a382fcb06a5b4","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-married-four-months-ago-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-122227-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, चार माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, चार माह पहले हुई थी शादी
Tue, 27 Aug 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव बापोड़ा में एक युवक का शव धर्मशाला के समीप बड़ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जिसकी सूचना सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को फंदे से नीचे उतारा। उसकी पहचान गांव बापोड़ा निवासी 26 वर्षीय नवीन के रूप में हुई। पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
गांव बापोड़ा निवासी 26 वर्षीय नवीन शहर की एक मील में काम करता था। सदर पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता राजबीर ने बताया कि उसका बेटा घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। सोमवार सुबह तोशाम बाईपास महासिंह पाना धर्मशाला बापोड़ा के समीप बड़ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। नवीन की करीब चार माह पहले ही शादी हुई थी। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एचसी दीपक ने बताया कि मृतक के पिता राजबीर के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।