{"_id":"68a8cda9a0dbaf84940426a6","slug":"dead-body-of-mother-of-three-children-found-in-suspicious-circumstances-in-johad-of-village-hetampura-bhiwani-news-c-21-hsr1034-693384-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गांव हेतमपुरा के जोहड़ में मिला तीन बच्चों की मां का संदिग्ध हालात में शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गांव हेतमपुरा के जोहड़ में मिला तीन बच्चों की मां का संदिग्ध हालात में शव
Sat, 23 Aug 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी के बाहर बैठे मृतका के पिता राजेंद्र व अन्य।
भिवानी। गांव हेतमपुरा के जोहड़ में शुक्रवार सुबह एक 30 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध हालात में शव मिला। मृतका तीन बच्चों की मां थी। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल भिवानी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों के बयान दर्ज कर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
झज्जर जिले के गांव गौरिया निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसकी बेटी मोनिका की शादी वर्ष 2020 में हेतमपुरा निवासी रिंकू उर्फ विनोद से हुई थी। मोनिका के दो बेटियां और एक बेटा है। पिता ने बताया कि करीब पांच-छह माह पहले मोनिका का पति से विवाद हुआ था। उस समय परिजनों ने समझा-बुझाकर उसे ससुराल भेज दिया था।
राजेंद्र ने बताया कि वीरवार देर रात करीब तीन बजे दामाद विनोद का फोन आया कि मोनिका घर से लापता हो गई है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गांव के जोहड़ से जूईकलां थाना पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया। पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना जूईकलां के एएसआई व मामले के जांच अधिकारी उदयभान ने बताया कि महिला के शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने मृतका के पिता राजेंद्र की शिकायत पर आरोपी पति विनोद के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।