{"_id":"63f6447d757bc78fd002fad5","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-johar-after-53-days-bhiwani-news-c-21-1-63266-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लापता युवक को 53 दिन बाद जोहड़ में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लापता युवक को 53 दिन बाद जोहड़ में मिला शव
Wed, 22 Feb 2023 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 22 Feb 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बा में 53 दिन से लापता एक युवक का शव बुधवार को जोहड़ में मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को जोहड़ से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिवानी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया। शव की पहचान कस्बा निवासी राजेश उर्फ राजू के रूप में हुई है।
मृतक युवक करीब 53 दिन से घर से लापता था। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने 30 दिसंबर को गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। बुधवार को दिन में कस्बे के एक व्यक्ति ने तालाब में एक शव को देखा। इसकी सूचना उसने अपने आसपास के लोगों को दी। लोगों ने शव की आशंका लापता युवक राजेश के रूप में जताई। शव को बाहर निकाला गया। राजेश के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव के हाथ पर बने निशान से शव की शिनाख्त की।
गौरतलब है दिसंबर माह में कस्बा निवासी राजेश उर्फ राजू घर से लापता था। परिजनों के बयान पर पुलिस ने 30 दिसंबर को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। युवक के लापता होते ही तालाब किनारे चप्पल व कपड़े मिले थे। युवक के जोहड़ में होने की आशंका के चलते गोताखोरों ने तालाब में तलाश भी किया था परंतु उस दिन उनके कुछ भी हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन
-- --
बुधवार को कस्बे के जोहड़ में एक युवक का शव मिला है। शव की शिनाख्त कस्बे के लापता युवक राजेश उर्फ राजू के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने 30 दिसंबर को परिजन के बयान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। शव को भिवानी के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है। जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया जाएगा।
-पवन जांगड़ा, जांच अधिकारी, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।