फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dead body of middle-aged woman found hanging inside the house, two phone numbers and neighbor's name written in the suicide note.

Bhiwani News: घर के अंदर फंदे से लटका मिला अधेड़ महिला का शव, सुसाइड नोट में लिखे दो फोन नंबर और पड़ोसी का नाम

Wed, 24 Apr 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 24 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged woman found hanging inside the house, two phone numbers and neighbor's name written in the suicide note.
मृतक मामले में कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।
भिवानी। शहर के ढाणी चरखान क्षेत्र निवासी एक अधेड़ महिला का मंगलवार दोपहर को घर के अंदर फंदे से शव लटका मिला। मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसके अंदर दो फोन नंबर और पड़ोसी का नाम लिखा हुआ है। वहीं महिला ने अपने बेटे पर दर्ज एफआईआर और परिवार के लोगों पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक महिला के बेटे ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। जिसमें उसने बताया कि 50 वर्षीय उसकी मां ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका ने अपनी मौत के लिए सुसाइड नोट में कुछ लोगों को भी जिम्मेदार ठहराया है। महिला से पुलिस द्वारा बरामद किए गए सुसाइड नोट में दो मोबाइल नंबर भी लिखे हुए हैं, ये नंबर किसके है पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। जिसे महिला ने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में महिला ने अपने पड़ोसी का नाम भी लिखा है। जिस पर रुपयों का लेनदेन का आरोप है। इसी तरह महिला के बेटे पर एक लड़की द्वारा भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसको लेकर भी महिला को काफी दिनों से परेशान किया जा रहा था। वहीं परिवार के लोगों पर भी महिला ने अपने सुसाइड नोट में प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। वहीं मंगलवार दोपहर बाद शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

ढाणी चरखान निवासी एक 50 वर्षीय महिला ने फांसी के फंदा लगाकर खुदकुशी का मामला सामने आया था। मृतका के बेटे के बयान दर्ज कर इस संबंध में आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज हुआ है। इस मामले में अभी कुछ नामों का खुलासा होना बाकी है, क्योंकि सुसाइड नोट में महिला ने दो फोन नंबर लिखे हैं। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनीष वालिया, इंचार्ज, दिनोद गेट पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article