फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dead body of factory owner found hanging

Bhiwani News: फैक्टरी स्वामी का फंदे पर लटका मिला शव

Mon, 20 Mar 2023 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 20 Mar 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
Dead body of factory owner found hanging
भिवानी। खानक में स्थित एक फैक्टरी में उसके मालिक का शव फंदे से लटका मिला। शव की पहचान महम निवासी अजीत (49) के तौर पर हुई है। इस संबंध में सूचना पुलिस को दी गई। तोशाम थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया और परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम कार्रवाई की।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार महम निवासी अजीत की गांव खानक में क्रशर की जाली बनाने की फैक्टरी थी। वह फिलहाल हिसार रहता था। उसके दो लड़के हैं। सोमवार को वह फैक्टरी में था। सुबह सैर करके फैक्ट्री के बाथरूम में गया था। काफी देर तक वह बाथरूम से बाहर नहीं निकला। इस पर शक होने पर कर्मचारियों ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद कर्मचारियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। वहां पर अजीत परने से बने फंदे पर लटका हुआ मिला। साथी कर्मचारियों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तोशाम थाना पुलिस ने मृतक के भाई धर्मबीर के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

घरेलू कलह के कारण चल रहा था परेशान
मृतक के परिजनों ने बताया कि अजीत की दो शादी हुई थी। पहली पत्नी से उसे एक लड़का है। पहली पत्नी की किसी कारणवश मौत हो गई थी। उसके बाद दूसरी शादी हुई। दूसरी पत्नी से भी उसका एक लड़का है। परिजनों ने बताया कि अजीत कुछ समय से घरेलू कलह से भी परेशान था, जिसके कारण पिछले करीब चार-पांच दिनों से अपने हाल निवास स्थान हिसार न जाकर अपने गांव महम में जाता था और वहीं से फैक्टरी आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अप्रैल को तय है बेटे की शादी
पहले लड़के का रिश्ता तय किया हुआ है। उसकी दो अप्रैल का शादी होनी तय हुई थी। अजीत की मौत से घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



अधिकारी बोले
नागरिक अस्पताल से सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के भाई धर्मबीर के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की गई है।
-धर्मवीर सिंह, जांच अधिकारी, तोशाम पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed