फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dead body of a youth from Bihar found in a train

Bhiwani News: ट्रेन में मिला बिहार के युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले किया शव

Mon, 30 Sep 2024 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 30 Sep 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth from Bihar found in a train
भिवानी में मृतक के परिजन से बयान लिखवाते पुलिस कर्मी।
लोहारू (भिवानी)। बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन में एक बिहार निवासी युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। लोहारू जीआरपी चौकी पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी तथा रविवार दोपहर बाद पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि युवक मुकेश के शव का पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि बाड़मेर से हावड़ा जाने वाले सुपरफास्ट ट्रेन के गार्ड ने कोच में एक बीमार युवक की हालत बिगड़ने की सूचना दी। इसके बाद लोहारू जंक्शन पर उक्त युवक को ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस की सहायता से लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया तथा मृतक युवक के शव को शव गृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इतने में मृतक के युवक के पास मिले मोबाइल फोन पर उसके पिता का फोन आया तो उसे इसकी सूचना दे गई। उन्होंने बताया कि मृतक युवक बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था और बालोतरा में सिलाई का काम करता था। उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसके मालिक ने उसे ट्रेन में बैठाकर उसे दिल्ली के उसके परिजनों के यहां भेजा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सीताराम और भाई प्रमोद के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराके उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।




परिजनों में दिखा मृतक युवक के मालिक के प्रति रोष

बालोतरा से दिल्ली जा रहे युवक की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत के बाद रविवार को उसके पिता सीताराम, भाई प्रमोद व परिजन रामकुमार, सूरज कुमार, रामशंकर, सुंदर दास, दिनेश दास आदि ने बताया कि मृतक युवक मुकेश बालोतरा में एक फैक्टरी में सिलाई का काम करता था। उन्होंने आरोप बताया कि उसका मालिक बहुत लापरवाह था। उसने बीमार मुकेश को ट्रेन में बैठाकर भेज दिया। जबकि उसका उचित इलाज करवाया जाना था। इस बात को लेकर परिजनों में काफी रोष दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed