फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dead body, hanging, police

पांच बजे हुआ झगड़ा, सात बजे घर से बुलाया, आठ बजे फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 18 Jan 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
dead body, hanging, police
मृतक के परिजनों से बातचीत करते बवानीखेड़ा एसएचओ श्रीभगवान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
पांच बजे बड़सी गुजरान के एक युवक के साथ पड़ोसी युवकों ने झगड़ा किया। सात बजे उसे घर से बुलाकर लेकर गए और आठ बजे परिजन खोजने निकले तो गांव के शमशान घाट के समीप बणी में पेड़ पर शव लटका मिला। यह सब बड़सी गुजरान गांव के 22 वर्षीय युवक के साथ हुआ। परिजनों ने पांच युवकों पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने के आरोप लगाए। पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला वीरवार शाम का है। गांव बड़सी गुजरान वासी 22 वर्षीय युवक परमित का पड़ोस के ही युवकों के साथ झगड़ा हो गया। परिजनों के अनुसार दोपहर के समय झगड़ा हुआ था। झगड़ा साथ लगते प्लॉट में कबूतर रखने को लेकर हुआ था। परिजनों के अनुसार पड़ोसी कबूतर पालते है और वे उनके खाली प्लॉट में ही रखे हुए थे। वे परमित को प्लॉट की ओर से आने से रोकना चाहते थे। इसी कारण उसे धमकाया और झगड़ा किया। इसी बात पर शाम पांच बजे परमित और उक्त युवकों के बीच हाथापाई भी हुई। जिसे परिवार के अन्य सदस्यों ने छुड़वा दिया। परिजनों का आरोप है कि शाम करीब सात बजे पड़ोस का ही युवक सचिन और नवीन घर से परमित को बुलाकर ले गया। आठ बजे तक भी परमित वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान गांव के शमशान घाट के समीप बणी में परमित का शव जाल के पेड़ से बंधे फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने पड़ोस के कुछ युवकों पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने के आरोप लगाये है। मृतक के पिता साहब सिंह ने बताया कि जब वे शमशान घटा के समीप पहुंचे तो उन्होंने कुछ युवकों को खेतों में भागते देखा था। चचेरे भाई सुशील के अनुसार शाम को जब परमित के साथ हाथापाई हुई थी तो उसने छुड़वाया था। उस दौरान भी विकास ने परमित को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

एक साल भी नहीं हुआ शादी को और परिजनों पर आ पड़ा दुखों का पहाड़
मृतक परमित दो भाइयों में बड़ा था और अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था। उसका छोटा भाई आईटीआई कर रहा है। परमित की शादी 30 मार्च 2019 में सुनीता के साथ हुई थी। अभी शादी को एक साल भी नहीं हुआ था कि परमित की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद होगा खुलासा : एसएचओ इंस्पेक्टर श्रीभगवान, एएसआई लालजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने राकेश, विकास, राजेंद्र, मनीष, ऊने पर मारपीट करने और उनके कारण फंदा लगाने के आरोप लगाए है। फिलहाल सचिन, नवीन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक परमीत - फाइल फोटो

मृतक परमीत - फाइल फोटो- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed