फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dead bodies thrown in the street

हत्या कर गली में फेंका शव

Mon, 01 Dec 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Mon, 01 Dec 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन

शहर के कौंट रोड पर डॉग फार्म के पीछे गली में एक व्यक्ति की हत्या कर शव गली में फेंक दिया गया। मृतक के पांव रस्सी से बंधे हुए थे और शव को बंद मकान से घसीटकर बाहर गली में फेंका गया। मृतक के मुंह से हलका खून भी आया हुआ है। शरीर पर अन्य कोई चोट का निशान नहीं है।

विज्ञापन


इसलिए, यह केस पुलिस के लिए भी पहली बना हुआ है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढे़ छह बजे कौंट रोड पर डॉग फार्म के पीछे गली में एक व्यक्ति का शव देखा गया। मृतक की दोनों टांगे एक चद्दर से बंधी थी। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष होगी। सूचना पर एसएचओ सदर लीलाराम भी टीम के साथ पहुंचे। जांच की गई तो मृतक के मुंह से हलके खून आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एक बंद मकान से उसे घसीटने के निशान थे। पुलिस ने बंद मकान के  कमरे का ताला तुड़वाया तो अंदर शराब की खाली बोतल व चिकन खाने के सबूत मिले। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान के लिए प्रयास किया। दादरी गेट क्षेत्र के भी दुकानदारों को पहचान के लिए बुलाया गया।

मगर मृतक की पहचान नहीं हो पाई। आसपास के लोगों ने बताया कि इस बंद मकान में दादरी गेट वासी जुगनू अपने एक चचेरे भाई के साथ रहता है। काफी समय पहचान के लिए प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हुई तो पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह लेकर पहुंची।

मकान में रहने वाले युवकों की तलाश
पुलिस जांच में सामने आया है कि मकान मालिक ने यह मकान दादरी गेट वासी जुगनू को किराये पर दे रखा था। वह अपने एक चचेरे भाई के साथ पिछले करीब पांच माह से किराये पर रहता है। पुलिस ने मामले में एक युवक को भी पकड़ा मगर वह अत्यधिक शराब पीये हुए था। दोपहर बाद नशा उतरा तो बताया कि वह तीन दिन से बाहर गया हुआ था। अब पुलिस मकान में किराये पर रहने वाले युवक की तलाश में जुटी है।


फोन नंबर से नहीं हुआ खुलासा
पुलिस को मृतक की जेब से एक फोन नंबर मिला। जब पुलिस ने उक्त नंबर पर फोन मिलाया तो यह सेक्टर के एक व्यक्ति का मिला। सूचना पर पहुंचे व्यक्ति ने मृतक का शव देखने के बाद बताया कि यह मजदूर उनके घर 20 से 22 नवंबर तक मिट्टी डालने का काम करता था। इसे भगत सिंह चौक के पास से काम के लिए लिया था। उसकी भाषा से लग रहा था कि वह संभवतया यूपी का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed