{"_id":"66f9d064430039721504f437","slug":"dc-took-stock-of-the-procurement-system-in-the-grain-market-bhiwani-news-c-125-1-pbt1004-123763-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अधिकारियों के साथ डीसी ने लिया अनाज मंडी में खरीद व्यवस्था का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अधिकारियों के साथ डीसी ने लिया अनाज मंडी में खरीद व्यवस्था का जायजा
Mon, 30 Sep 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। स्थानीय अनाज मंडी में खरीफ फसल की खरीद की तैयारी की जा रहा है। उपायुक्त महावीर कौशिक ने शनिवार शाम विभागीय अधिकारियों के साथ मंडी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि अधिकारी और आढ़ती मंडियों में किसानों को कोई परेशानी न आने दें।
उपायुक्त कौशिक ने स्थानीय अनाज मंडी में अनाज के रखरखाव, झराई, तुलाई, नमी की जांच संबंधी फसल खरीद के सभी पहलुओं की बारीकी से जानकारी ली। किसानों से बातचीत कर उन्होंने पूछा कि उन्हें मंडी में उपजि लेकर आने पर उनको क्या समस्या आती है। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का प्रयास होगा कि किसानों को अनाज बिक्री के लिए मंडियों में आने पर कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
जिला उपायुक्त कौशिक ने मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को भी जाना और संबंधित अधिकारियों को मंडी में आ रही परेशानियों को यथाशीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। मंडी एसोसिएशन के प्रधान भुरू बंसल ने उपायुक्त कौशिक को मंडी में सीवर व्यवस्था और विकास कार्यों को पूरी करवाने की मांग रखी। उपायुक्त कौशिक ने मार्केटिंग बोर्ड के अभियंताओं को सीवर व्यवस्था और अन्य समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपायुक्त कौशिक ने कहा कि मंडी में उपज आने के बाद आढ़ती की जिम्मेदारी होती है कि अनाज की ठीक तुलाई करवा कर किसानों का पूरा ध्यान रखें। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कौशिक ने किसानों के लिए पीने के पानी, ठहरने, उनके बाथरूम आदि व्यवस्थाओं की भी जांच की। इस दौरान उन्होंने गेटपास पंजिका में दर्ज की गई उपज की भी जानकारी ली।
उपायुक्त कौशिक ने कहा कि सरकार ने खरीफ फसलों का खरीद कार्य शुरू कर दिया है। धान की खरीद 27 सितंबर से, बाजरा, मूंग और अन्य खरीफ फसलों की खरीद एक अक्तूबर से शुरू की जाएगी। इस दौरान कृषि विपणन बोर्ड के डीएमयू श्याम सुंदर, डीएफसी प्रदीप कौशिक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. विनोद फोगाट, डीएम हैफेड पुनीत पंघाल, संदीप, काकू कितलाना, जिगराज धोना आदि मौजूद रहे।
जुई अनाजमंडी में बाजरे की आवक शुरू
जुई। प्रदेश सरकार ने बाजरे की खरीद एक अक्तूबर से शुरू करने की घोषणा की है। इसके बावजूद जुई की अनाजमंडी में बाजरे की आवक शनिवार शाम से ही शुरू हो गई है। हालांकि मार्केट कमेटी ने बाजरा खरीद की तैयारी शुरू कर जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त करवाने का दावा किया है। इसके तहत अनाजमंडी में फड़ों की सफाई, शौचालय, पानी, बिजली की समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं, जुई मार्केट कमेटी के सचिव ईश्वर सिंह ने बताया कि भी बाजरा की खरीद का आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलते ही बाजरा खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।