फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DC took stock of EVM strong room in Education Board

Bhiwani News: डीसी ने लिया शिक्षा बोर्ड में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम का जायजा

Fri, 03 May 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 03 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
DC took stock of EVM strong room in Education Board
शिक्षा बोर्ड में बनाए गए ईवीएम स्ट्रांग रूम का जायजा लेते डीसी नरेश नरवाल। 
भिवानी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी नरेश नरवाल ने शुक्रवार को शिक्षा बोर्ड में बनाए गए ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार सभी प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्ट्रॉन्ग रूम के लॉक पर सील और सीसीटीवी को चेक किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सीसीटीवी के वर्किंग होने के साथ-साथ उसकी फुटेज की बैकअप सेव होना जरूरी है। स्ट्रॉन्ग रूम पर तैनात गार्द का लॉग बुक रजिस्टर पूरी तरह से मेंटेन हो। चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार ईवीएम व वीवीपैट स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा और व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रॉन्ग रूम खोलते समय निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि पूरे जिला की विधानसभाओं के लिए शिक्षा बोर्ड में स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं, यहीं पर मतों की गणना होगी। उन्होंने मतदान के बाद ईवीएम को सुरक्षित रखने और काउंटिंग की व्यवस्था बारे भी जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईवीएम के लिए मार्किंग की जाए। स्ट्रॉन्ग रूम में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश न हो। लॉक को खोलने और बंद होने की वीडियोग्राफी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम की पूरी व्यवस्था में जरा सी भी चूक नहीं होनी चाहिए। मतदान करवाने के लिए ईवीएम डिस्ट्रीब्यूशन और मतदान के बाद ईवीएम जमा किए जाने की व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार व्यवस्थित ढंग से होना चाहिए। इसके लिए ड्यूटी में नियुक्त प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश विपिन कुमार, भिवानी विधानसभा के एआरओ एवं एसडीएम हरबीर सिंह, डीआरओ प्रदीप देसवाल, बीडीपीओ सोमबीर दलाल, उप चुनाव तहसीलदार विनोद कुमार के अलाव चुनाव कार्यालय के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने तोशाम स्थित चौधरी बंसीलाल कॉलेज में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम मनोज दलाल, तहसीलदार अंकित बेनीवाल, बीडीपीओ सुमित बेनीवाल, कॉलेज प्राचार्य मंजीत सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed