फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DC took stock of disposal during rain, gave instructions for monitoring

Bhiwani News: बारिश में डीसी ने लिया डिस्पोजल का जायजा, निगरानी के दिए निर्देश

Tue, 02 Sep 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 02 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
DC took stock of disposal during rain, gave instructions for monitoring
भिवानी। सोमवार दोपहर बाद बारिश शुरू होते ही उपायुक्त साहिल गुप्ता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ शहर में निकले। उन्होंने मूसलाधार बारिश में विभिन्न डिस्पोजल स्टेशनों का निरीक्षण किया। डीसी ने निर्देश दिए कि पानी की निकासी नियमित रूप से हो। सभी डिस्पोजल पर कर्मचारी हर समय तैनात रहें।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीसी ने सबसे पहले न्यायिक परिसर के सामने स्थित डिस्पोजल का जायजा लिया। इसके बाद वे शिव नगर और फिर देवसर चुंगी स्थित मुख्य डिस्पोजल पहुंचे। इस दौरान सभी डिस्पोजल चालू हालत में मिले। डीसी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि पानी निकासी की व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी स्थिति में ढिलाई न हो।
विज्ञापन


शहर के डिस्पोजल स्टेशनों की क्षमता
निरीक्षण के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील रंगा ने डिस्पोजल स्टेशनों की क्षमता बताई। देवसर चुंगी स्थित मुख्य डिस्पोजल की क्षमता 42 मिलियन लीटर प्रतिदिन है। ढ़ाणा रोड डिस्पोजल की क्षमता 36 मिलियन लीटर है। पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज के पास डिस्पोजल की क्षमता 19 मिलियन लीटर है। विकास नगर डिस्पोजल की क्षमता 16 मिलियन लीटर है। कन्ही राम अस्पताल और शिव नगर के डिस्पोजल की क्षमता 9-9 मिलियन लीटर है। मिनी लघु सचिवालय के पास डिस्पोजल की क्षमता 139 मिलियन लीटर है। वैश्य कॉलेज के पास डिस्पोजल की क्षमता 68 मिलियन लीटर प्रतिदिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed