फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DC incpection and order that road will be model

पंचायत भवन से सिटी रेलवे स्टेशन की सड़क बनेगी मॉडल रोड : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
DC incpection and order that road will be model
सेक्टर-23 में निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते उपायुक्त। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने शनिवार को हुडा व नगर परिषद अधिकारियों को साथ लेकर शहीद भगत सिंह चौक से सिटी रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने हुडा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत भवन चौक से शहीद भगत सिंह चौक होकर सिटी स्टेशन को जाने वाली सड़क को मॉडल रोड बनाया जाए। उपायुक्त ने सेक्टर 23 की नेताजी सुभाषचंद्र बोस ग्रीन बेल्ट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह चौक से सिटी रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। यहां पर बारिश का पानी जमा होने से लोगों का निकलना दूभर है। हर रोज हादसे होते हैं। इस सड़क का मामला जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी लंबित है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने इस मामले को उपायुक्त के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने शनिवार सुबह हुडा व नगर परिषद अधिकारियों को साथ लेकर सेक्टर-23 की समस्याओं का जायजा लिया। उपायुक्त उपायुक्त ने हुडा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिटी स्टेशन के लिए जाने वाली सड़क व इसके साथ-साथ ग्रीन बेल्ट का कार्य अतिशीघ्र करवाएं। उपायुक्त ने हुडा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन को जाने वाली सड़क को एक मॉडल सड़क बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट पर खर्च का ब्योरा मांगा
उपायुक्त ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण करते हुए नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीन बेल्ट पर खर्च की गई राशि व कार्य आवंटन का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट को समतल कर घास लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं नियमित रूप से सिटी स्टेशन रोड़ व नेता जी सुभाषचंद्र बोस ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण करेंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही पर संबंधित ठेकेदार व अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed