फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DC handed over the investigation of the purchase process of oximeter to the District Vigilance Committee

Bhiwani News: डीसी ने ऑक्सीमीटर की खरीद प्रक्रिया की जांच जिला सतर्कता समिति को सौंपी

Wed, 12 Jul 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 12 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
DC handed over the investigation of the purchase process of oximeter to the District Vigilance Committee
भिवानी। जिलाधीश नरेश नरवाल ने कोविड महामारी के दौरान ऑक्सीमीटर की खरीद प्रक्रिया की जांच जिला सतर्कता समिति को सौंप दी है। अतिरिक्त उपायुक्त को जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


जिलाधीश नरेश नरवाल ने आदेशों में कहा है कि कोविड महामारी के दौरान ऑक्सीमीटर की खरीद प्रक्रिया में अनियमितता का मामला संज्ञान में आया है। ऑक्सीमीटर की खरीद प्रक्रिया की जांच जिला सतर्कता समिति को सौंपी गई है। अतिरिक्त उपायुक्त भिवानी को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आक्सीमीटर की खरीद के रेट में काफी अंतर होने की वजह से यह जांच कमेटी को सौंपी है।
विज्ञापन

कोविड महामारी के दौरान पहले से खरीदे गए पल्स ऑक्सीमीटर के बिलों के भुगतान के लिए सिविल सर्जन भिवानी द्वारा 13.33 लाख रुपये की डिमांड की गई थी। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी के दौरान डिमांड ड्राफ्ट के जरिये 10 मई 2021 को सिविल सर्जन भिवानी को तीन लाख रुपये की राशि आवंटित की गई थी, जिससे सूर्या फार्मा से एक हजार पल्स ऑक्सीमीटर 290 रुपये प्रति नग की दर से खरीदा कर ली गई थी। इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय को सिविल सर्जन भिवानी ने 250, 375 व 375 पल्स ऑक्सीमीटर की खरीद 1190 रुपये प्रति नग से खरीद के बिलों के भुगतान की भी डिमांड भेजी। इन खरीद रेटों में काफी असमानता होने के कारण मामला संज्ञान में आया और इस पर कार्रवाई करते हुए जिलाधीश ने यह मामला जिला सतर्कता समिति को सौंपी है और एडीसी को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed