फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Daytime heat, evening heavy rain brought down the temperature, power supply affected in rural and urban areas

Bhiwani News: दिन में गर्मी की तपिश, शाम को झमाझम बारिश ने उतारा पारा, ग्रामीण व शहरी इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

Thu, 04 Jun 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 04 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Daytime heat, evening heavy rain brought down the temperature, power supply affected in rural and urban areas
​भिवानी में वीरवार शाम बारिश के बीच गुजरते वाहन। 
भिवानी/जूई/ढिगावामंडी। जिले में कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से वीरवार दोपहर बाद लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवरों और हवा में भारी नमी के कारण लोग बेहाल नजर आए। उमस का आलम यह था कि घरों में चल रहे कूलर और पंखे भी बेअसर साबित हो रहे थे लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। जूई, ढिगावामंडी और बवानीखेड़ा क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जिससे गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

शाम पांच बजे तक जिला मुख्यालय पर भी आसमान बादलों से घिर गया और झमाझम बरसात का दौर शुरू हो गया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे मौसम बेहद सुहावना हो गया। देर शाम बाजारों में रौनक लौट आई। हालांकि तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां टूट गईं और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

किसानों के लिए वरदान साबित होगी बारिश
जूई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई यह तूफानी बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण खेतों की मिट्टी पूरी तरह सूख चुकी थी। इस अच्छी बरसात से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है जिससे खरीफ फसलों यानी बाजरा, ग्वार और मूंग की बिजाई का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। किसान अब अपनी बिजाई की तैयारियों में जुट गए हैं। किसानों का कहना है कि बारिश से पशुओं के चारे की फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 जून तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम आगामी 6 जून तक आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान हवाओं की दिशा बदलेगी और बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों की तरफ बढ़ने और पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र) बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 6 जून तक हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed