{"_id":"62aa275a07d2016505729911","slug":"daughters-waved-in-top-3-12-daughters-were-included-and-only-one-son-bhiwani-news-hsr634357987","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Board 12th result: टॉप-3 में लहराया बेटियों का परचम, हर संकाया में रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Board 12th result: टॉप-3 में लहराया बेटियों का परचम, हर संकाया में रहीं अव्वल
Thu, 16 Jun 2022 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:09 AM IST
सार
विज्ञान संकाय में झज्जर जिले के अछेज पहाड़ीपुर की पायल ने 494 अंकों के साथ टॉप किया है। विज्ञान संकाय में ही 493 अंकों के साथ पलवल के कपिल ने टॉपर की सूची में जगह बनाई है।
विज्ञापन
रिजल्ट के बाद जश्न मनातीं छात्राएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में ज्यादातर बेटियां ही अव्वल रहीं। प्रदेश की टॉप थ्री में पांचों स्थान पर बेटियों का दबदबा रहा। संकाय के अनुसार बात करें तो टॉप-3 में शामिल 13 परीक्षार्थियों में 12 बेटियां हैं। इनमें केसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल निंदाना, रोहतक की काजल कला संकाय में 498 अंकों के साथ ओवरऑल टॉपर रहीं। वहीं कॉमर्स में जींद जिले के नरवाना की मुस्कान ने 496 अंकों के साथ टॉप किया। विज्ञान संकाय में झज्जर जिले के अछेज पहाड़ीपुर की पायल ने 494 अंकों के साथ टॉप किया है। विज्ञान संकाय में ही 493 अंकों के साथ पलवल के कपिल ने टॉपर की सूची में जगह बनाई है।
विज्ञापन
ये रहे आर्ट के टॉपर
नाम प्राप्तांक स्कूल का नामकाजल 498 केसीएम पब्लिक स्कूल निंदाना, (रोहतक)
श्रुति 495 टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल (नारनौंद)
कीर्ति दीनदयाल 494 महर्षि वेद व्यास स्कूल बस्तली (करनाल)
नेहा 494 केसीएम पब्लिक स्कूल निंदाना (रोहतक)
ये रहे कॉमर्स के टॉपर
नाम प्राप्तांक स्कूल का नाममुस्कान 496 एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना, जींद
साक्षी 496 बाबा श्रवणनाथ स्कूल पिहोवा, कुरुक्षेत्र
पूनम 495 बाल विद्या निकेतन स्कूल खांभी, पलवल
यशिका 494 बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिव विहार, पलवल
ये रहे विज्ञान के टॉपर
नाम प्राप्तांक स्कूल का नामपायल 494 पैराडाइज स्कूल अछेज पहाड़ीपुर, झज्जर
कपिल 493 गायत्री विद्या मंदिर स्कूल, पलवल
महक 493 सरस्वती पब्लिक स्कूल, नगूरां, जींद
किरण देवी 493 महर्षि दयानंद स्कूल खुदान, झज्जर
तमन्ना 492 गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल नहर कोठी, बरवाला