{"_id":"688e526bf85d03e08001e241","slug":"daughters-of-jui-khurd-got-the-gift-of-free-transport-scheme-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137663-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जूई खुर्द की बेटियों को मिली मुफ्त परिवहन योजना की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जूई खुर्द की बेटियों को मिली मुफ्त परिवहन योजना की सौगात
Sat, 02 Aug 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
जुई के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूल की बेटियों को निशुल्क छात्र परिवहन के श
जूई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जूई खुर्द की छात्राओं के लिए निशुल्क छात्र परिवहन सुरक्षा योजना किसी ख्वाब के सच होने जैसी है। अब छह गांवों की बेटियां घर के बाहर से बस में बैठकर सीधे स्कूल और फिर स्कूल से घर लौट सकेंगी। इस पहल से न केवल उनका समय बचेगा बल्कि अभिभावकों को भी सुरक्षा के लिहाज से राहत मिलेगी।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी कैरू महेन्द्र सिंह गिल और स्कूल प्रिंसिपल डॉ. सीडी भारद्वाज ने रिबन काटकर इस योजना का शुभारंभ किया। जूई गांव भिवानी जिले का पहला ऐसा गांव बन गया है जहां बेटियों को उनके गांव तक आने-जाने के लिए निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
छात्राएं अब नहीं होंगी दूरी के कारण शिक्षा से वंचित
इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों की उन छात्राओं को स्कूल तक पहुंचाना है जो दूरी और परिवहन सुविधा के अभाव में पढ़ाई से वंचित रह जाती हैं। विद्यालय प्राचार्य डॉ. सीडी भारद्वाज ने बताया कि प्रारंभिक चरण में यह सुविधा गांव जीतपुरा, भारीवास, उमरवास, पोकरवास, लालावास व चंदावास की छात्राओं के लिए लागू की गई है।
विज्ञापन
ग्रामिणों और शिक्षाविदों ने की सराहना
इस मौके पर एसएमसी प्रधान सज्जन सिंह, सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार, पूर्व सरपंच रमेश कुमार, राजेश चौहान, राजेश अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यालय में छात्राओं की संख्या बढ़ेगी और दूर-दराज से आने वाली बच्चियों को एक सुरक्षित माहौल मिलेगा।