फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Daughter-in-law of Wing Commander Vyomika Singh Bapodra in the Indian Air Force

Bhiwani News: भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर व्योमिका सिंह बापोड़ा की बहू

Thu, 08 May 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 08 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law of Wing Commander Vyomika Singh Bapodra in the Indian Air Force
विंग कमांडर व्योमिका।
भिवानी। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पूरा देश गदगद है। इसमें भिवानी के वीर सैनिकों के गांव बापोड़ा की खुशी थोड़ा खास है, क्योंकि अभियान की सफलता का किस्सा देश-दुनिया को जिस विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने सुनाया है, वह बापोड़ा की बहू है।
विज्ञापन

गांव बापोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सतपाल सिंह तंवर ने बताया कि भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर व्योमिका सिंह गांव की बहू है। उसके पति दिनेश सभ्रवाल भी विंग कमांडर हैं। उनके ससुर प्रेम सिंह का पूरा परिवार अब भी गांव में ही रह रहा है जबकि व्योमिका फिलहाल पति के साथ गुरुग्राम में रह रही हैं।
विज्ञापन

डॉ. सतपाल का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायु सेना ने दुश्मनों की हद में घुसकर मारा है। यह देश के लिए गौरव की बात है। जिस तरह आतंकवादियों की कायराना हरकत से पूरा देश गुस्से और दुख से जूझ रहा था, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद हर देशवासी के दिल में सुलग रही बदले की भावना थोड़ी शांति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंग कमांडर ने जब ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की कहानी मीडिया को सुनाई तो गांव बापोड़ा का हर नागरिक गौरव से भर उठा। शहर से मात्र आठ किलोमीटर दूर गांव बापोड़ा सैनिकों का गांव कहलाता है। गांव के हर दूसरे घर का बेटा फौजी है। गांव में 20 हजार लोगों की आबादी में करीब दो हजार से अधिक सैनिक और पूर्व सैनिक हैं।


पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह का भी गांव है बापोड़ा
पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह सहित कई सैन्य अधिकारी भी इसी गांव से ताल्लुक रखते हैं। वीर सपूतों का गांव बापोड़ा के स्वागत द्वार पर 1971 में पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाला टी-55 टैंक वीरों की वीरगाथा को बयां कर रहा है। सेना के सर्वोच्च सम्मानों में से एकवीर चक्र विजेता (मरणोपरांत ) माथन सिंह भी गांव बापोड़ा के वीर सपूत थे, जिनके नाम पर वर्तमान में भिवानी का रेलवे स्टेशन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed