Haryana: आ गई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट, फरवरी से 10वीं-12वीं के एग्जाम शुरू, यहां जानें पूरा शेड्यूल
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी गई है। प्रदेश में 5.21 लाख परीक्षार्थी बोर्ड का एग्जाम देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
5.21 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
पूरे प्रदेश में 5.21 लाख परीक्षार्थी बोर्ड का एग्जाम देंगे। बोर्ड ने दो किलोमीटर दायरे में ही परीक्षा केंद्र बनाए हैं। वहीं उत्तर पुस्तिका पर पहली बार बार कोड दिया जाएगा। बोर्ड ने यह व्यवस्था नकल रोकने के लिए की है।
एक ही सत्र में आयोजित होंगी परीक्षाएं
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी डेटशीट के हिसाब से दसवीं और बारहवीं का एग्जाम दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक एक ही सत्र में आयोजित होगा। परीक्षार्थियों के मूल विद्यालय से दो किलोमीटर के दायरे में ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यानी ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शहर नहीं जाना होगा। उन्हें नजदीकी सरकारी या फिर निजी विद्यालय में गठित परीक्षा केंद्र के अंदर ही परीक्षा देनी होगी।
दो फरवरी से होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं दो से 16 फरवरी तक सुबह साढ़े नौ बजे से शाम ढाई बजे तक तक संचालित करवाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं बोर्ड द्वारा बाह्य परीक्षक नियुक्त करके करवाई जाएंगी। शेष विषयों के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित विद्यालयों में संबंधित विषय के नियुक्त प्रवक्ताओं द्वारा ही करवाई जानी है, जो उस विषय को विद्यालय में पढ़ा रहे हैं। सेकेंडरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों की सभी प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं संबंधित विद्यालयों में नियुक्त अध्यापकों द्वारा ही उनके विषय से संबंधित प्रायोगिक परीक्षा करवाई जानी है। सीनियर सेकेंडरी नियमित के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण कार्य के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों व परीक्षकों को बोर्ड द्वारा उनकी ड्यूटी की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।