फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Danger of drowing in the canal

पिता के साथ नहर पर गया सात साल का बच्चा डूबा, देर शाम तक नहर में तलाश में जुटे रहे गोताखोर

Sat, 19 Jun 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Danger of drowing in the canal
गांव मिताथल में नहर पर गया सात साल का बच्चा अचानक नहर में डूब गया। मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर में डूबे बच्चे को तलाशने लगे मगर बच्चे का पानी के अंदर कुछ पता नहीं चला। मामले की सूचना गुजरानी पुलिस को दी। जिसके बाद चौकी इंचार्ज भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नहर के अंदर करीब पांच किलोमीटर दायरे तक बच्चे की तलाश की गई।
विज्ञापन

गांव मिताथल निवासी नरेश अपने सात साल के बेटे सन्नी के साथ शुक्रवार शाम को नहर पर पहुंचा था। नरेश ने पुलिस को बताया कि उसने पहले तो अपने बच्चे को नहला दिया था और फिर नहर की पुलिया पर ही अपनी बाइक को धोने लगा। उसने अपने बेटे को भी पास में ही बैठा लिया था। थोड़ी देर बाद उसका बेटा वहां नहीं मिला। उसने बच्चे के नहर में डूबने की आवाजें लगाकर चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और गोताखोरों ने नहर के पानी में बच्चे को ढूंढना शुरू कर दिया। गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज सज्जन सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे तक पुलिस और गोताखोर पानी के अंदर बच्चे को तलाशते रहे, मगर कुछ हाथ नहीं लगा है। पिता के अनुसार बच्चे के नहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है, जब तक बच्चा नहीं मिल जाता तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं पुलिस ने मिताथल नहर में करीब पांच किलोमीटर दायरे के अंदर सर्च अभियान भी किया है। देर रात तक नहर पर ही ग्रामीण भी डटे रहे और गोताखोर भी बच्चे की तलाश में लगातार पानी के अंदर डुबकी लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed