{"_id":"64948828e36b8adf4806dbc2","slug":"damaged-sewer-of-halwas-gate-solved-line-will-be-operational-in-three-to-four-days-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-1035-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हालवास गेट के डैमेज सीवर हुआ समाधान, तीन से चार दिन में चालू होगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हालवास गेट के डैमेज सीवर हुआ समाधान, तीन से चार दिन में चालू होगी लाइन
Thu, 22 Jun 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
हालुवास गेट पर अधिकारियों से पूछताछ करते विधायक घनश्याम सर्राफ।
भिवानी। हालुवास गेट पर पिछले कई सालाें से मुख्य सीवरलाइन के डैमेज हिस्से को अब दुरुस्त कर दिया है। तीन से चार दिन में मुख्य सीवर लाइन चालू हाेने की उम्मीद है। दिल्ली की कंपनी के कर्मचारियों की सहायता से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कर्मचारियों ने डैमेज हिस्से को दुरुस्त करा दिया है।
इसके बाद अब इसे चालू कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि चार माह तक यहां सीवर लाइन का काम चलने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं हाईवे निर्माण के कार्य में भी दिक्कतें आ रही थीं। वीरवार को विधायक घनश्याम सर्राफ ने भी मौके पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया और बारिश से पहले पानी की निकासी सुनिश्चित कराने व जल भराव से लोगों को निजात दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
सरकुलर रोड की मुख्य सीवर लाइन के डैमेज होने की वजह से आधे शहर के गंदे पानी की निकासी और बरसाती पानी की निकासी मुख्य डिस्पोजल तक नहीं हो पा रही थी। इसी वजह से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को भी तीन से चार जगह अस्थायी पंप लगाने पड़े। अब इन अस्थायी पंपों से भी निजात मिल जाएगी और सीवर के गंदे पानी के साथ बारिश का पानी भी देवसर चुंगी डिस्पोजल के जरिए भिवानी-घघर ड्रेन तक पहुंचेगा।