फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dalal Subhash was preparing to get 40 more registrations done

40 और रजिस्ट्रेशन करवाने की तैयारी में था दलाल सुभाष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dalal Subhash was preparing to get 40 more registrations done
भिवानी। फार्मेसी प्रकरण के खुलासे के बाद अब रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब खुलासा हुआ है कि दलाल सुभाष 40 और बच्चों के फार्मेसी के पंजीकरण की तैयारी में था। विजिलेंस टीम ने उसके पास करीब 40 बच्चों के 10वीं, 12वीं के सर्टिफिकेट बरामद किए हैं। इतना ही नहीं विजिलेंस टीम ने उसके पास से 46 हजार की नकदी बरामद की है। वहीं आरोपी काउंसिल के उपप्रधान सोहन लाल कंसल के पास से पंजाब यूनिवर्सिटी के डी फार्मेसी के सर्टिफिकेट मिले हैं। विजिलेंस टीम अब जांच करवा रही है कि ये सर्टिफिकेट असली हैं या नकली। विजिलेंस ने दलाल सुभाष के तीनों बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए हैं। उधर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शनिवार को विजिलेंस टीम ने डीएसपी गौरव शर्मा के नेतृत्व में एक शिकायत पर भिवानी के विद्यानगर वासी सुभाष अरोड़ा को काबू किया था। वह हरियाणा में दवा वितरण के लाइसेंस पंजीकरण के नाम पर रुपये ले रहा था। उसे 35 हजार रुपये की राशि के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया था। चरखी दादरी के सत्यवान नामक व्यक्ति ने विजिलेंस को इसकी शिकायत दी थी। सुभाष ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह काउंसिल के उप प्रधान हिसार वासी सोहन लाल कंसल के मार्फत रजिस्ट्रेशन करवाता था। इसके लिए रजिस्ट्रेशन के 60 हजार और डिग्री के एक लाख रुपये तय थे। विजिलेंस टीम दोनों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

अब सुभाष से विजिलेंस टीम ने करीब 40 और बच्चों की 10वीं, 12वीं की डीएमसी बरामद की हैं। इन बच्चों का भी रजिस्ट्रेशन कराने की तैयारी थी। सूत्र बताते हैं कि इनमें अधिकतर के रुपये भी लिए जा चुके हैं। जिसके बाद अब विजिलेंस टीम ने सुभाष के तीनों बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं और जांच की जा रही है। वहीं सुभाष के पास से विजिलेंस टीम ने 46 हजार की नकदी और बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब की डिग्री असली या नहीं, होगी जांच
विजिलेंस टीम ने आरोपियों के पास से पंजाब से डी फार्मेसी के सर्टिफिकेट बरामद किए हैं। अब ये सर्टिफिकेट असली हैं या नकली विजिलेंस की टीमें जांच में जुटी हैं। फार्मेसी प्रकरण की जांच के लिए विजिलेंस की तीन टीमें लगी हैं।

आरोपी दलाल सुभाष के पास से 40 बच्चों की 10वीं, 12वीं की डीएमसी बरामद की हैं। इनके भी रजिस्ट्रेशन करवाने की तैयारी थी। इसके अलावा पंजाब से किए हुए डी फार्मेसी के सर्टिफिकेट भी मिले हैं। जिनकी जांच करवाई जा रही है। दोनों आरोपियों सोहन लाल और सुभाष को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपी सुभाष के पास से 46 हजार की नकदी और बरामद की गई है।
- गौरव शर्मा, डीएसपी, विजिलेंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed