फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Daksha Prajapati Mahasangh took out a procession in Bhiwani

Bhiwani News: दक्ष प्रजापति महासंघ ने भिवानी में निकाली शोभायात्रा

Sun, 13 Jul 2025 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 13 Jul 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Daksha Prajapati Mahasangh took out a procession in Bhiwani
महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर शोभायात्रा के प्रतिभागी।
भिवानी। महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को भीम स्टेडियम में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इसमें शामिल होने के लिए श्री दक्ष प्रजापति महासंघ की ओर से दिनोद गेट से नगर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

महासंघ हरियाणा के प्रधान सुरेश प्रजापति ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि ऐसी झांकियां युवा पीढ़ी को भगवान दक्ष प्रजापति और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, उनके जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों और उनके योगदान को जीवंत रूप से प्रस्तुत कर संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं से परिचित करातीं हैं।
विज्ञापन

विशेषकर युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं से परिचित कराने का प्रभावी तरीका है। दर्शक इन झांकियों के माध्यम से कहानियों को देखकर अधिक आसानी से समझ कर उनसे जुड़ पाते हैं। ऐसी शोभायात्राएं विभिन्न समुदायों और वर्गों के लोगों को एक साथ लाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा विभिन्न मुख्य चौराहों से होकर भीम स्टेडियम में संपन्न हुई। महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर वर्ष 2004 में शोभायात्रा निकाली गई थी। तब से 21 वर्षों बाद निकाली गई शोभायात्रा के प्रति लोगों में खासा उत्साह और जोश नजर आया। इस शोभायात्रा ने प्रजापति समाज में एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े।

इसमें शामिल विभिन्न झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश दिए। कलाकारों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करते हुए प्रजापति समाज की समृद्ध विरासत और वर्तमान सरोकारों को जीवंत किया।
शोभायात्रा में प्रजापति समाज से संबंधित मिट्टी के बर्तन बनाते कुम्हार, मिशन सिंदूर, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, हरियाणवी संस्कृति, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले के जीवन आदर्श, शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के जीवन आदर्श से संबंधित झांकियां निकाली गईं।


इस अवसर पर महासचिव नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष संजय तंवर, अमरनाथ धनाना, जयभगवान ठेकेदार, बीर सिंह, विशाल जालंधरा, सुरेंद्र प्रजापति, हिमांशु जालंधरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed