फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Daksh Prajapati Jayanti Celebration, Haryana CM Naib Singh Saini in Bhiwani

Haryana: भिवानी पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- दो हजार गांवों में प्रजापति समाज को भूमि उपलब्ध कराई जाएगी

Sun, 13 Jul 2025 02:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 13 Jul 2025 02:41 PM IST
सार

नायब सिंह सैनी ने अपना संबोधन रामराम से शुरू किया और कहा कि कहा कि मैं सभी को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन
Daksh Prajapati Jayanti Celebration, Haryana CM Naib Singh Saini in Bhiwani
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

भीम खेल परिसर में रविवार को राज्य स्तरीय महाराजा श्री दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री ने मंच से ऐलान किया कि अगले 15 दिनों में प्रदेश के दो हजार गांव में प्रजापति समाज को भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। समाज को ये भूमि खसरा नंबर के साथ दी जाएगी, जिस पर कोई आंख नहीं उठा पाएगा। वहीं भिवानी जिले में प्रजापति समाज को पांच एकड़ भूमि देने की भी सीएम ने घोषणा की। 

विज्ञापन


राज्य स्तरीय जयंती समारोह में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, मंत्री कृष्णलाल पंवार, सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि सहित प्रदेश के अनेक दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। नायब सिंह सैनी ने अपना संबोधन रामराम से शुरू किया और कहा कि कहा कि मैं सभी को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक और हरियाणवीं एक की भावना से हमारी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के पावन महीने का तीसरा दिन है और आज महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर मुझे आपके बीच आने का मौका मिला है। इस मौके पर नायब सिंह सैनी ने समाज के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने के लिए प्रजापति समाज को आर्थिक मदद में ऋण और 25 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। 
विज्ञापन


रणबीर गंगवा की मांग पर सीएम ने लगाई सहमति की मोहर
मुख्यमंत्री नायब सिंह के सामने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कई मांगे रखी। जिनमें फतेहाबाद और रोहतक में धर्मशाला के लिए जमीन देने की मांग की थी। जिसे सीएम ने पूरा करने का आश्वासन दिया। इसी तरह सीएम ने बताया कि फतेहाबाद की जमीन का टेक्निकल अड़चन है। उसको जल्द रणवीर गंगवा से चर्चा करके पूरा किया जाएगा। सीएम ने रोहतक में प्रजापति समाज की धर्मशाला के लिए जमीन देने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि मिट्टी कला बोर्ड के चेयरमैन की नियुक्ति जल्द होगी। उन्होंने कहा कि शिल्पकार को प्रशिक्षण देकर त्रण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी के विधायक के मांग पत्र में शामिल सभी मांगों पर सीएम ने की बजट की घोषणा 
बीजेपी विधायक घनश्याम सराफ की मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने बजट की घोषणा की। सीएम ने भिवानी जिले के तीन गांव के लि एक करोड़ 66 लाख सामुदायिक केंद्रों का नवीनीकरण कार्य के लिए दिए। इसी तरह भिवानी में मंडी के शेड और सड़क निर्माण समेत तमाम कार्यों की मांग सीएम ने 15 करोड़ से भी ज्यादा बजट देने की घोषणा की। इसके अलावा सीएम ने भिवानी जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र लिए 5 करोड़ से ज्यादा की घोषणा की। 

मंत्रियों ने भी दिल खोल दिया कोटे से पैसा 
मुख्यमंत्री ने प्रजापति समाज की धर्मशाओं के लिए मंच पर मौजूद तमाम मंदियों से बजट देने की बात कही। सीएम ने खुद बताया कि 
कृष्णलाल पंवार , कृष्ण बेदी , अरविंद शर्मा और श्रुति चौधरी समेत सभी मंच पर मौजूद मंत्रियों ने 11-11 लाख देने की घोषणा की है, जबकि रणबीर गंगवा 21 लाख देंगे। सांसद धर्मवीर सिंह और रामचंद्र जांगड़ा की तरफ से भी 11- 11 लख रुपए दिए जाएंगे। सीएम ने कहा वे धर्मशालाओं के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा करते हैं। कुल एक करोड़ 29 लाख धर्मशालाओं के लिए सीएम सभी मंत्री और सांसदों ने दिए जाएंगे।  


भिवानी में 234 करोड़ 38 लाख की परियोजनाओं के उद्धघाटन और शिलान्यास किया 
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय जयंती समारोह स्थल से ही भिवानी में 234 करोउ़ 38 लाख की परियोजनाओं के उद्धघाटन और शिलान्यास किए। ये सभी परियोजनाएं सीएम ने महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर जनता को समर्पित की। सीएम ने 97 करोड़ की 6 परियोजनाओ का उद्घाटन किया जबकि 147 करोड़ की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed