फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cultural festival concludes at Sarvepalli Radhakrishnan Lab School, Bhiwani

Bhiwani News: भिवानी के सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में सांस्कृतिक उत्सव का समापन

Wed, 11 Sep 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 11 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cultural festival concludes at Sarvepalli Radhakrishnan Lab School, Bhiwani
भिवानी। सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का समापन हो गया। इस आयोजन के दौरान कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए फोक डांस सोलो, फोक डांस ग्रुप, रागिनी, और स्किट जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बोर्ड चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने सांस्कृतिक प्रदर्शनी और विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नइ पीढ़ी जिस संस्कृति और मूल्य को भूलती जा रही है, उसे पुनर्जीवित करने में इन कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा लोहारू विजय प्रभा, खंड शिक्षा अधिकारी भिवानी शिव कुमार तंवर एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सिवानी डॉ. सुरेंद्र सिंह रहे। जिला कॉर्डिनेटर संजय सैनी ने बताया कि दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में लगभग 1000 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में लियाकत अली, मनोज सोनी, ए वी शर्मा, हरिकेश पंघाल, रविंद्र, खुशबू, कोमल सोनी, मोहित, नीता चावला, मोनिका, और संजय ने निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। इस अवसर प्राचार्य भगत सिंह कोठारी, अजेंद्र शर्मा, कमल शर्मा, रोशनी,डॉ हनीफ भाटी, रचना मुटरेजा, सुनील सोनी, मनोज शर्मा, शैलेश, राकेश रोहिल्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed