फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Crusher owners protest against large size stone and soil being poured with it

बड़े साइज के पत्थर और उसके साथ मिट्टी डाले जाने का क्रॅशर मालिकों ने किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Crusher owners protest against large size stone and soil being poured with it
तोशाम। बड़े साइज का पत्थर व साथ में मिट्टी डाले जाने के विरोध में क्रशर यूनियन ने प्रधान कृष्ण मलिक के नेतृत्व में शनिवार को खानक में एचएसआईआईडीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ बैठक की। बैठक में क्रशर मालिकों ने प्रोजेक्ट मैनेजर के सामने अपनी समस्या रखते हुए समाधान की मांग की। क्रशर यूनियन ने समस्याओं को लेकर पत्र एचएसआईआईडीसी के प्रबंध संचालक पंचकूला को भी लिखा है।
विज्ञापन

क्रशर मालिकों ने प्रोजेक्ट मैनेजर को बैठक में बताया कि एग्रीमेंट के अनुसार स्टॉक करवा कर पत्थर की बोली देनी चाहिए और उस स्टॉक की जगह चिन्हित की जाए और बढ़िया व उच्च क्वालिटी का पत्थर दिया जाए। क्रशर मालिकों ने बताया की 30 एमएम से छोटा व 500 एमएम से बड़ा पत्थर देने पर धनसर कंपनी पर 20 गुना जुर्माना लगाया। जुर्माना उस पत्थर पर लगाया जाए जो गाड़ी में भरा है और जुर्माने की आधी राशि गाड़ी मालिक व आधी क्रशर वालों को दी जाए। जब गाड़ी पत्थर भरने के लिए जाती है तो ड्राइवर के साथ कंडक्टर को भी अंदर जाने दिया जाए। क्रशर मालिकों ने कहा कि बोली के बाद उस पीट में क्रशर मालिक या उसके मुंशी पीट में फोन के साथ रहने की परमिशन दी जाए ताकि जो बोली दी है वही पत्थर भरवा सकें और बोली के दिन निर्धारित किए जाए। प्रोडक्शन बढ़ाई जाए। ईसी नहीं देने पर जो ईसी का इंचार्ज है उस पर कार्रवाई की जाए। क्रशर मालिकों ने कहा कि खानक पहाड़ में कितनी मशीनें है व धनसर कंपनी के नाम के है या नहीं है। यदि नहीं है तो उन सभी के एग्रीमेंट की कॉपी दी जाए व किस की परमिशन से चल रही हैं ये बताया जाए। इस तरह बिना परमिशन के मशीनें चलाना अवैध खनन कहलाता है।
विज्ञापन

क्रशर मालिकों ने कहा कि धनसर कंपनी की कितनी गाड़ियों व व्यक्तियों को पहाड़ के अंदर जाने की परमिशन है। उनके नाम व कार्य बताया जाए। बिना परमिशन के पहाड़ के अंदर जाने पर गाड़ी जप्त की जाए व जो व्यक्ति है उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए और क्रशर जोन के सभी 26 मेंबरों को फोन के साथ पहाड़ के अंदर जाने की परमिशन दी जाए। पहाड़ के अंदर व सभी जोनों के रास्ते ठीक करवाए जाए व उन सभी पर समय-समय पर पानी का छिड़काव करवाया जाए। क्रशर मालिकों ने बताया कि ऑक्शन का मिनिमम भाव 250 रुपये प्रति टन किया जाए, जिससे आमजन को उचित रेट में रोड़ी बजरी उपलब्ध हो। खानक से बागनवाला जोन के कांटा नंबर -5,6,10 में जाम लगता है, उसको हटाने के लिए प्लाटून के मेंबर लगाए जाए और नए कांटे लगाए जाए और बंद पड़े पुराने कांटो को फिर से चालू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में क्रशर एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मलिक ने बताया कि पत्थर की ऑक्शन एग्रीमेंट के अनुसार नहीं हो रही है। मिलीभगत कर अवैध वसूली की जा रही है। मलिक ने कहा कि बड़े साइज का पत्थर दिया जा रहा है और साथ में मिट्टी डाली जा रही है। इस बारे में एचएसआईआईडीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय फोगाट ने बताया कि क्रेशर मालिकों की कुछ मांगे थी जो उच्चाधिकारियों के पास भेजी जाएगी। वहां से जो निर्णय होगा वो क्रशर मालिकों को बता दिया जाएगा। इस बैठक में पूर्व प्रधान सुनील जिंदल, बागनवाला जॉन प्रधान रमेश श्योराण, भीष्म महता, असीम शर्मा, बलवंत, प्रदीप नैन, जयप्रकाश मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed