फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Crusher Association has demanded the inclusion of Khank in Hansi district

Bhiwani News: क्रशर एसोसिएशन ने खानक को हांसी जिले में शामिल करने की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Crusher Association has demanded the inclusion of Khank in Hansi district
तोशाम। खानक-डाडम क्रशर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से खानक गांव को नव निर्मित हांसी जिले में शामिल करने और एनसीआर क्षेत्र से बाहर करने की मांग की है। एसोसिएशन का तर्क है कि एनसीआर से बाहर होने का यही सबसे उचित और व्यावहारिक रास्ता है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि एनसीआर में होने के कारण ग्रैप लागू होने पर क्रेशर उद्योग प्रभावित होता है, जिससे आम जनता और प्रदेश को राजस्व दोनों को नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि हांसी जिले में हाल ही में शामिल किए गए 13 गांव खानक और डाडम क्षेत्र के भौगोलिक दृष्टि से बिल्कुल निकट हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में खानक एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसके कारण प्रदूषण नियंत्रण के कड़े नियम और ग्रैप लागू होने के कारण क्रेशर उद्योग साल के कई महीनों तक बंद रहता है। यदि खानक को हांसी जिले में शामिल किया जाता है, तो यह क्षेत्र एनसीआर से बाहर हो जाएगा और उद्योग निरंतर चल सकेगा। एसोसिएशन ने कहा कि क्रेशर उद्योग बंद रहने से हजारों मजदूरों के परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। वहीं, एनसीआर से बाहर होने पर उद्योग सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा, जिससे स्थानीय रोजगार बढ़ेगा और सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed