फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Crowd gathered to welcome Congress working state president Shruti Choudhary, it took 5 hours to cover the route of 30 minutes

कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रुति चौधरी के स्वागत में उमड़ी भीड़, 30 मिनट का रास्ता तय करने में लगे 5 घंटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to welcome Congress working state president Shruti Choudhary, it took 5 hours to cover the route of 30 minutes
कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी को भिवानी आगमन पर स्वागत करते कार्यकर्ता। विज्ञप्त? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली दफा अपने गृह नगर पहुंचने पर श्रुति चौधरी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत में इस कदर भीड़ उमड़ी कि नेशनल हाईवे और शहर के सरकुलररोड पर कई बार ट्रैफिक जाम की नौबत आई। 30 मिनट का रास्ता करीब पांच घंटे में तय हुआ।
विज्ञापन

करीब 16 किलोमीटर के रोड शो के दौरान लगभग 40 जगह काफिला रोककर नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत किया। श्रुति चौधरी ने सभी समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि आपके प्यार व समर्थन से मैं अभिभूत हूं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सवा 11 बजे नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी गांव फूलपुरा पहुंचीं। यहां डीजे और ढोल की थाप पर नाचते हुए कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। करीब एक किलोमीटर लंबा वाहनों का काफिला बामला व नौरंगाबाद पहुंचा तो रोड किनारे खड़े महिला व पुरुषों के अलावा अमर सिंह हालुवासिया, शीशराम मेचू, हरिसिंह सांगवान, शीशराम चेयरमैन, परमजीत मड्डू, सविता मान आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा प्वाइंट पर सहकारी बैंक समिति के निदेशक कृष्ण लेघां व युवाओं की टोली और निनान गांव में पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन फौजी व विकास, बाईपास पर बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया, उप प्रधान संजय सोनी, सचिव संजय तंवर, हरेंद्र भालोठिया, अमित ढूल, पवन परमार आदि ने स्वागत किया।
औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमी पीडी अग्रवाल, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान शैलेंद्र जैन, व्यापारी नेता मीनू अग्रवाल, कांग्रेस नेता मीनू अग्रवाल आदि ने पूर्व सांसद का स्वागत किया। अग्रसेन चौक पर वरिष्ठ नेता रामप्रताप शर्मा, देवराज महता और बावड़ी गेट पर सुरेश प्रजापत ने स्वागत। यहां से काफिला हनुमान गेट, हालुवास गेट, देवसर चुंगी, दिनोद गेट, कृष्णा कॉलोनी, घंटाघर, हांसी चौक होते हुए चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल पार्क स्थित पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह स्मृति स्मारक पर पहुंचा। यहां कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
अलग-अलग जगहों पर वरिष्ठ नेता दिलबाग निमडी, राजू मान, अजित फौगाट, अमन राघव, विजय खोरड़ा, सुशील धानक, मुकेश पहाड़ी, दीपेश सारसर, सुनील शास्त्री, सिया राम शर्मा, जगदीप सांगवान, अशोक ढोला, रविंद्र खरे आदि ने भी नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

अब दिखेगा कांग्रेस का दम : श्रुति चौधरी
कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रुति चौधरी अपने सम्मान कार्यक्रम के दौरान कहा कि अब दिखेगा कांग्रेस का दम। नगर निकाय चुनाव कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी और चुनावी नतीजों में कांग्रेस का दमखम दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि यह भीड़ कांग्रेस की मजबूती को दर्शाती है। लोगों में कांग्रेस को लेकर उत्साह है। स्थानीय निकाय चुनाव कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी। उम्मीदवारों का चयन आज-कल में हो जाएगा। एक सवाल के जवाब में पूर्व सांसद ने कहा कि आज के दिन भी कांग्रेस मजबूत है। कांग्रेस के 31 एमएलए हैं, भाजपा के 40 हैं। उन्होंने दावा किया कि अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस जीतेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर हमला किया और सवाल पूछा कि धरातल पर विकास कहां है, भाजपा वाले बताएं। पूरा हरियाणा बिजली संकट से जूझ रहा है। न पानी है और न अस्पताल। स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का जवाब जनता स्थानीय निकाय चुनावों में गठबंधन सरकार को देगी। उन्होंने कहा कि इस इलाके को हम एनसीआर में लेकर आए थे, लेकिन इन लोगों ने इलाके को एनसीआर से बाहर कर दिया। पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को सजा के बारे में पूछे प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि वे बुजुर्ग हैं। फिर भी कोर्ट का फैसला मानना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed