फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Crop lifting work continues in the markets

Bhiwani News: रविवार रात को बूंदाबांदी, मंडियों में फसल उठान कार्य जारी

Mon, 05 May 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 05 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Crop lifting work continues in the markets
​भिवानी शहर की अनाज मंडी में गेहूं को  बोरियों में डालते श्रमिक
भिवानी। जिले में सोमवार को मौसम सामान्य रहा। लेकिन रविवार रात को जिले के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी देखने के लिए मिली। इस कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली। वहीं मंडियों में उठाना कार्य जारी रहा।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को जिले में आई आंधी व बारिश से मंडियों में पड़ीं फसलें भीग गई थी। इसके बाद मंडियों से भीगे हुए गेहूं को अलग निकाल कर सुखाने का कार्य रात को भी जारी रहा। लेकिन रात को आई बारिश ने एक बार फिर से किसानों व व्यापारियों की धड़कनें बढ़ा दीं।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से लगातार मौसम में बदलाव की सूचना मिल रही है। लेकिन जिले की मंडियों में अभी भी लाखों क्विंटल गेहूं उठान नहीं होने के कारण खुले में पड़ा है। हालांकि उठान कार्य जारी है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ स्थानों पर अस्थायी मंडी लगाई गई हैं। जहां मंडियों से बाहर भी खुले मैदान में गेहूं रखा गया है। वहीं सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.0 व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed