{"_id":"64d933bf3925a213d1029fb8","slug":"criminals-who-pass-in-front-of-the-camera-while-running-away-from-the-crime-will-be-traced-from-the-vehicle-number-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-3689-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: वारदात कर भागते समय कैमरे के सामने गुजरे अपराधी तो गाड़ी नंबर से होंगे ट्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: वारदात कर भागते समय कैमरे के सामने गुजरे अपराधी तो गाड़ी नंबर से होंगे ट्रेस
Mon, 14 Aug 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। अब किसी भी आपराधिक वारदात को अंजाम देकर भागते समय कैमरे के सामने अपराधी की गाड़ी गुजरते ही नंबर की ट्रैकिंग से उसे ट्रेस कर पाना पुलिस के लिए आसान होगा। शहर में तीसरी आंख की निगरानी से हर माह सात से आठ आपराधिक वारदात भी सुलझ रही हैं। शहर में नौ मुख्य जगहों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से 36 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनका कंट्रोल सदर पुलिस थाना के प्रथम तल पर बने सर्वर कंट्रोल रूम में है। यहां बैठे पुलिस कर्मचारी किसी भी गाड़ी के नंबर को अगर ट्रैकिंग कर उठा दे तो उसकी शहर के अंदर हर सेकेंड की मूवमेंट पुलिस के सामने होगी। शहर में कुछ ऐसी वारदातें भी सीसीटीवी की मदद से सुलझी हैं, जो पुलिस के लिए काफी पेचीदा बनी थी।
पुलिस प्रशासन ने शहर के नौ मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। शहर के ये वो चौराहे हैं जो अत्यधिक व्यस्त रहते हैं और यहां पर सबसे अधिक वाहनों की आवाजाही भी बनी रहती है। प्रत्येक चौराहे पर चारों लोकेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन कैमरों की मदद से पुलिस अब किसी भी अपराध में इस्तेमाल हुई गाड़ी के नंबर या फिर संदिग्ध व्यक्ति की लोकेशन को तुरंत ट्रेस कर देती है। इसके लिए गाड़ी के नंबर को ट्रैकिंग सर्वर में एड कर दिया जाता है। अगर वो गाड़ी पिछले कुछ अर्से पहले कैमरे के आगे से गुजरी है तो तुरंत उसको ट्रेस कर देती है। अगर कोई अपराध में इस्तेमाल हुई गाड़ी यहां के कैमरों के सामने नहीं आई है और उसका नंबर पहले ही पुलिस प्रशासन ने यहां सर्वर ट्रैकिंग पर डाल दिया है तो भी उस नंबर की गाड़ी कभी भी कैमरे की लोकेशन में आई तो उसे तुरंत ट्रेस कर देगी। पुलिस प्रशासन का ये सिस्टम अपराध और अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए काफी मददगार भी साबित हुआ है। अब तक सर्वर कंट्रोल रूम ने शहर के अंदर कई वारदातों की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की काफी मदद भी की है। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर शहर की चौकसी के लिए भी पुलिस सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रख रही है। संवाद
सर्वर कंट्रोल रूम की मदद से ये केस सुलझे
भिवानी जिला पुलिस आईटी सेल इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि गत 30 जून को शहर के एक बैंक से हस्ताक्षर एक्सपर्ट ने किसी दूसरे की बैंक खाता से एक लाख 70 हजार रुपये निकाले और फरार हो गया। जब उस व्यक्ति की बैंक से निकलने के बाद लोकेशन और गतिविधियां जांची तो वह शहर के तीन से चार चौराहों से होकर गुजरा और आखिर में भगत सिंह चौक पर अपनी गाड़ी में बेटे के साथ बैठकर भाग गया। उस गाड़ी को तुरंत ट्रैकिंग सिस्टम से ट्रेस किया तो आरोपी पलवल से पकड़ा गया। इसी तरह हांसी गेट से एक काॅलेज छात्रा के अपहरण की गुत्थी भी सुलझी। भगत सिंह चौक के समीप एक झोपड़ी में एक युवक को आग लगाकर उसकी हत्या की गुत्थी भी इसी सिस्टम की वजह से सुलझ पाई। ये कैमरे न केवल सड़क पर होने वाली गतिविधियों को दर्ज करता है, बल्कि उनके आसपास की हर हरकत पर बारीकी से निगरानी भी करते हैं।
विज्ञापन
सड़क पर नियम तोड़ा तो घर पहुंचेगा कैमरे की निगरानी से कटा चालान
शहर के अंदर पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम भी लगा दिया है। मगर इसे अभी कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से चालू नहीं किया है। जिसके चालू होने के बाद सर्वर कंट्रोल रूम के जरिए किसी भी चौराहे पर अगर गाड़ी ने कोई सिग्नल तोड़ा तो तुरंत घर चालान पहुंचेगा। इस सिस्टम को चालू करने के लिए पुलिस प्रशासन मंथन कर रहा है। क्योंकि गाड़ी का नंबर सर्वर में दर्ज हो जाएगा और उसका चालान भी ट्रैफिक पुलिस के जरिए गाड़ी मालिक के घर डाक से पहुंचेगा।
इन चौराहों पर लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
शहर के मिनी बाईपास कदम अस्पताल, दादरी गेट, हांसी गेट, घंटाघर, भगत सिंह चौक, रोहतक गेट, हांसी रोड जेल चौक, महम रोड होंडा चौक, देवीलाल चौक पर सीसीटीवी लगे हैं। इसके अलावा छह मुख्य चौराहे और बाजारों की लोकेशन पर भी जल्द सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल होंगे। जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
शहर के अंदर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से नई लोकेशनों पर भी जल्द सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। शहर के अंदर ट्रैफिक पर निगरानी के साथ साथ हर गतिविधि पर पुलिस कड़ी निगरानी रखेगी। आपराधिक गतिविधियों को सुलझाने में भी ये कैमरे काफी कारगर रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
-वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक भिवानी।